CM Mohan Yadav Aunt Annapurna Yadav Passes Away : बताया जा रहा है कि, सीएम मोहन यादव की चाची का इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज शहर की गीता कॉलोनी से उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी।
CM Mohan Yadav Aunt Annapurna Yadav Passes Away :मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन के गीता कॉलोनी से आज उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री की चाची के निधन से न सिर्फ उनका पूरा परिवार, बल्कि पूरा शहर शोक में डूब गया है।
सीएम डॉ मोहन यादव की चाची अन्नपूर्णा यादव ने शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि इंदौर के एक निजी अस्पताल में लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। आज शुक्रवार को उज्जैन की गीता कॉलोनी से शव यात्रा निकाली जाएगी। चाची के निधन की खबर लगते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के आज दिनभर के कार्यक्रम रद्द कर दिे गए हैं। सीएम अपनी चाची की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं।
आपको बता दें अन्नपूर्णा यादव, समाज सेवी गोविंद यादव और बबलू यादव की माता हैं। तीन महीने पहले ही सितंबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन हुआ था। वे एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। पिता के जाने के कुछ महीने बाद ही सीएम यादव के परिवार में एक और गमी हुई है, बताया जा रहा है कि, मां समान चाची के निधन पर भी सीएम को गहरा सदमा लगा है।