उज्जैन

CM Mohan Yadav Birthday : छात्र नेता से लेकर मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री तक का सफर

CM Mohan Yadav Birthday : उज्जैन में 25 मार्च 1965 को दिवंगत पूनमचंद यादव और लीलाबाई यादव के घर जन्मे डॉ. मोहन यादव का सफर एक प्रेरक गाथा है। एक छात्र नेता से लेकर मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री तक का उनका सफर शैक्षिक उत्कृष्टता, राजनीतिक सूझबूझ और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण है।

4 min read
Mar 25, 2025
CM Mohan Yadav Birthday special

CM Mohan Yadav Birthday : आज का दिन केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि एक ऐसे नेता के जीवन और दर्शन का सम्मान है, जिसने ज्ञान पर ध्यान को अपने शासन का मूलमंत्र बनाया। उज्जैन में 25 मार्च 1965 को दिवंगत पूनमचंद यादव और लीलाबाई यादव के घर जन्मे डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav Birthday) का सफर एक प्रेरक गाथा है। एक छात्र नेता से लेकर मध्यप्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री तक का उनका सफर शैक्षिक उत्कृष्टता, राजनीतिक सूझबूझ और जनकल्याण के प्रति अटूट समर्पण का जीवंत उदाहरण है। गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए शिक्षा को परिवर्तन का आधार मानने वाला उनका दृष्टिकोण उनके प्रशासन की नींव बन गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास के सपने से पूरी तरह मेल खाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव(CM Mohan Yadav Birthday) की शैक्षिक उपलब्धियां किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने उज्जैन विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी, एमबीए, एमए और पीएचडी जैसी डिग्रियां हासिल की हैं। उनकी यह व्यापक शैक्षिक पृष्ठभूमि उन्हें शासन के लिए एक अनूठा नजरिया देती है, जिसमें विश्लेषण की गहराई और रणनीतिक दूरदर्शिता का अद्भुत संगम है। ज्ञान पर ध्यान में उनकी आस्था इस विश्वास से उपजी है कि ज्ञान ही समाज के सबसे कमजोर तबकों को सशक्त बना सकता है। यह केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि एक जीवंत सिद्धांत है, जो उनकी नीतियों और योजनाओं को दिशा देता है। उनका लक्ष्य पूरे राज्य में शिक्षा, कौशल और अवसरों की खाई को पाटना है।

किसानों और महिलाओं के लिए समावेशी योजनाएं

CM Mohan Yadav Birthday

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ज्ञान पर ध्यान का दर्शन किसानों और महिलाओं तक भी फैला है। किसानों के लिए पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पंप वितरण उनके ज्ञान और व्यवहार का मेल है। महिलाओं के लिए उनकी नीतियां स्वतंत्रता और आर्थिक योगदान के लिए शिक्षा और कौशल पर जोर देती हैं। उनका समग्र नजरिया सुनिश्चित करता है कि कोई भी वर्ग पीछे न छूटे। उनका मानना है कि कृषि, उद्योग और शिक्षा हर क्षेत्र में संतुलित विकास जरूरी है।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ नेतृत्व का सफर

CM Mohan Yadav Birthday

डॉ. यादव(CM Mohan Yadav Birthday) का राजनीतिक जीवन छात्र आंदोलनों से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नेतृत्व की कला सीखी और जमीनी मुद्दों से गहरा रिश्ता जोड़ा। वर्ष 2013 में उन्होंने उज्जैन दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और 2018 में दोबारा जीत हासिल की। जुलाई 2020 से दिसंबर 2023 तक उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयां दीं। 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद 13 दिसंबर 2023 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दृष्टिकोण का केंद्र बिंदु युवाओं का सशक्तिकरण है, जिन्हें वे प्रदेश की तरक्की का इंजन मानते हैं। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन उनकी इस सोच का सबसे बड़ा प्रतीक है।

औद्योगिक और बुनियादी ढांचे का विकास

CM Mohan Yadav Birthday

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के अलावा औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति दी है। वर्ष 2025 के भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जो क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलनों के बाद हुआ, ने 30.77 लाख करोड़ रुपए का निवेश और 21 लाख नौकरियों का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 को उद्योग और रोजगार का वर्ष घोषित किया है, जिसमें मध्यप्रदेश को एक लाख मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा का केंद्र बनाने का लक्ष्य है। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना और सीहोर में 60 हजार करोड़ की लागत से एथेन क्रेकर यूनिट जैसे प्रोजेक्ट्स औद्योगिक और बुनियादी विकास को गति देंगे। कौशल प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता के जरिए यह युवाओं को नौकरी मांगने वालों से नौकरी देने वालों में बदलना चाहता है। उद्योगों के साथ मिल रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।

सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव

डॉ. यादव(CM Mohan Yadav Birthday) की जड़ें धर्म-संस्कृति से गहराई से जुड़ी हैं। विक्रमादित्य शोधपीठ की स्थापना, विक्रम संवत के आयोजन और विक्रमादित्य-वैदिक घड़ी की स्थापना उनके सांस्कृतिक योगदान का प्रमाण है। महानाट्य जाणता राजा में अभिनय और तलवारबाजी का प्रदर्शन सांस्कृतिक जड़ों को दर्शाता है।

फैसलों में संवेदनशीलता-दृढ़ता

मुख्यमंत्री का शासन सिद्धांतों पर आधारित तेज निर्णयों से चमकता है। लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध और मांसाहारी भोजन की खुली बिक्री पर रोक जैसे फैसले कानूनी और सांस्कृतिक संतुलन का उदाहरण हैं। कुछ इलाकों में नशाबंदी पर विचार व्यावहारिक सोच दर्शाता है।

भविष्य का खाका तैयार

डॉ. यादव (CM Mohan Yadav Birthday)का ज्ञान पर ध्यान मप्र को समृद्ध भविष्य की ओर ले जा रहा है। छात्र नेता से सीएम तक का सफर आशा जगाता है। गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर फोकस से प्रदेश अवसर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन सके।

Updated on:
25 Mar 2025 10:21 am
Published on:
25 Mar 2025 10:11 am
Also Read
View All

अगली खबर