25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट सत्र से पहले सीएम मोहन यादव के निर्देश, बताई विधायकों की मर्यादा

CM Mohan Yadav : बैठक में सीएम ने विधायकों को तैयारी के साथ सदन में पहुंचने को कहा। नसीहत दी कि बेवजह के प्रश्न लगाकर सदन में अपनी ही सरकार को कठघरे में नहीं खड़ा किया जाए। विधायकों को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 6 Mar 2025, 9:08 AM IST

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav : आगामी 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए बुधवार को सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने विधायकों की वर्चुअली बैठक बुलाई। दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल सहित मंत्री और विधायक शामिल हुए।

ये भी पढें - होली से पहले रेलवे ने कैंसिल की ये ट्रेनें, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट, परेशानी से बचने देखें लिस्ट

बैठक में सीएम ने विधायकों को तैयारी के साथ सदन में पहुंचने को कहा। नसीहत दी कि बेवजह के प्रश्न लगाकर सदन में अपनी ही सरकार को कठघरे में नहीं खड़ा किया जाए। विधायकों को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। सीएम ने कहा कि विधायक जब संतुष्ट नहीं होते, तभी विधानसभा में प्रश्न लगाते हैं। ऐसे में मंत्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि किस विधायक ने क्या प्रश्न लगाया है। प्रश्न लगाने के पहले मंत्री विधायक को बुलाकर उनकी समस्या का समाधान करें।

ये भी पढें - एमपी में तेज हवा का अलर्ट, भोपाल समेत कई शहरों में सताएगी सर्दी

पहले वरिष्ठ को मिले मौका

सदन में मुद्दों पर चर्चा की रणनीति बनाई गई। सीएम ने कहा कि किसी भी गंभीर मुद्दे के दौरान पहले वरिष्ठ मंत्री जवाब देंगे। उसके बाद नए विधायकों को मौका दिया जाना चाहिए। बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा सहित कई विधायक नहीं जुड़ सके।