
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नक्सलवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया। कहा कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के लिए कोई जगह नहीं है। नक्सली यहां जिंदा नहीं बचेंगे। पहले आइजी स्तर के अधिकारी मॉनिटरिंग करते थे। अब यह काम डीजी स्तर के अधिकारी करेंगे। संसाधन हम उपलब्ध कराएंगे।
सीएम(CM Mohan Yadav) ने यह भी कहा कि नक्सलियों के खात्मे के लिए जो भी जरूरत पड़ेगी, हर हाल में करेंगे। किसी भी कीमत पर नक्सलियों को यहां नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे लोग मेहनत करते हैं। सड़क बनाते हैं, स्कूल खोलते हैं। ये लोग दादागीरी के बलबूते माहौल बनाते हैं तो इनकी जगह यहां नहीं रहने वाली है।
बालाघाट(MP News) से सीएम(CM Mohan Yadav) लांजी पहुंचे। उन्होंने कोटेश्वर महोत्सव में हिस्सा लिया। भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 326.60 करोड़ की लागत से 117 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
Updated on:
02 Mar 2025 11:10 am
Published on:
02 Mar 2025 11:10 am
