
CM Mohan Yadav
MP News :मध्यप्रदेश में 8500 पुलिसकर्मियों की भर्ती करेंगे। उज्जैन को जल्द चिड़ियाघर की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में यह बात कही। उन्होंने 478 करोड़ सीवरेज प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करते हुए कहा कि सिंहस्थ 2028 का महापर्व भव्य तरीके मनाएंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों के मद से करीब 20 हजार करोड़ से अधिक के काम हो रहे हैं। यह सभी कार्य वर्ष 2027 में पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने उज्जैन को जल्द चिड़ियाघर की सौगात की घोषणा की। प्रदेश के सभी संभागों में जू और वन्य प्राणी रेस्क्यू सेंटर खोलने की योजना पर भी काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव(CM Mohan Yadav) ने अभा अखाड़ा परिषद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कहा कि प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में 1 अप्रेल से शराबबंदी की जा रही है। इसी के साथ हम संपूर्ण प्रदेश में गोशालाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। दूध उत्पादन पर बोनस दिया जाएगा।
सीएम डॉ. यादव(CM Mohan Yadav) ने कहा कि गोपालन को बढ़ावा देने के लिए शहरों में 10-10 हजार क्षमता की गोशालाएं बनाई जा रही है। प्रति गौमाता के लिए 20 की जगह 40 रुपए अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 55 लाख हैक्टेयर में सिंचाई क्षमता निर्मित हुई है।
सीएम ने विक्रमादित्य के गौरव के अंतर्गत प्रदेश में 21 लाख रुपए का एक पुरस्कार तथा पांच-पांच लाख रुपए के चार पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को देने की घोषणा की।
पुलिस सामाज की सुरक्षा दीवार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव(CM Mohan Yadav) ने कहा पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दीवार है।
Updated on:
16 Mar 2025 10:40 am
Published on:
16 Mar 2025 10:40 am
