CM Mohan Yadav Reach Mahakal mandir : सीएम मोहन ने इस बार बाबा महाकाल के साथ रक्षाबंधन मनाया। सावन पूर्णिमा पर वो पत्नी के साथ महाकाल के दरबार पहुंचे। यहां वो महा रुद्रअभिषेक में शामिल हुए।
CM Mohan Yadav Reach Mahakal mandir : रक्षाबंधन के महापर्व सावन पूर्णिमा के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सूबे की धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी भी सांथ थी। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसी के साथ मुख्यमंत्री महा रुद्राभिषेक में भी शामिल हुए और प्रदेश की सुख समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक संकल्प लेकर प्रदेश की जनता की सुख शांति और अच्छी बारिश के लिए आयोजित पर्जन्य महा रुद्रअभिषेक में सम्मिलित हुए। महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम तिवारी ने मंत्रोच्चारण के साथ पर्जन्य पूजा का शुभारंभ कराया।
इस दौरान 66 पुजारियों के द्वारा 11 लघु रुद्र अभिषेक का पाठ किया जाएगा।