उज्जैन

श्री महाकालेश्वर की नगरी में CM मोहन यादव, शिप्रा में स्नान कर दिया बड़ा बयान

- श्री महाकालेश्वर की नगरी में CM मोहन - शिप्रा नदी में सीएम ने किया पवित्र स्नान - शिप्रा में गंदगी का मसला उठाने वालों को दिया संदेश - आज गृह नगर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम
2 min read
CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav took holy bath in Shipra River : मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने गुरुवार को श्री महाकालेश्वर ( shri mahakaleshwar ) की नगरी उज्जैन में स्थित शिप्रा नदी ( Shipra river ) में डुबकी लगाई। इस डुबकी के जरिए सीएम ने शिप्रा में गंदगी का मामला उठाने वालों को संदेश भी दिया। उल्‍लेखनीय है कि पिछले दिनों कांग्रेस के लोकसभा प्रत्‍याशी महेश परमार शिप्रा में गंदगी का उल्‍लेख करते हुए नदी में उतरे थे और पानी का आचमन भी किया था।

मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के शुद्धि‍करण का मुद्दा लोकसभा चुनाव 2024 में भी गर्माया हुआ है। बीते सप्ताह रामघाट पर पानी की पाइप लाइन फूटने और सीवेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी शिप्रा नदी में मिल गया था।

शिप्रा नदी में सीएम ने किया पवित्र स्नान

इसके बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हुई थी। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार ने नदी में डुबकी लगाकर भाजपा को घेरा था। उन्‍होंने आरोप लगाया था कि अरबों रुपया खर्च करने के बाद भी नदी के ये हाल है। तब भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने इसे नौटंकी करार दिया था। गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन आए हुए हैं। सबसे पहले वो शिप्रा नदी पर पहुंचे और यहां डुबकी लगाई।

अपने गृह क्षेत्र में करेंगे प्रचार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम मोहन आज अपने विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में प्रचार प्रसार कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे। वो उज्जैन में अपने बूथ नंबर-60 पर जनसंपर्क करेंगे। यहां 70 साल से अधिक उ्मर के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत के तहत फार्म भरवाएंगे। साथ ही, नए मतदाताओं और लाभार्थियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मुख्‍यमंत्री मोहन यादव कोयला फाटक रोड पर स्थित महाकाल परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

Updated on:
02 May 2024 12:31 pm
Published on:
02 May 2024 11:07 am