जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना दतिया जिले के ग्राम बड़गोर में बुधवार को घटी है। बताया जा रहा है कि गांव में पुल निर्माण का काम चल रहा है। इसी के चलते चट्टाने पोड़ने के लिए ब्लास्टिंग की गई थी, जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए। हालांकि, इस धमाके में गोविंद कंजर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राधे कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हुए। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया।