उज्जैन

बेटे के साथ बेटियों को भी ब्याहेंगे सीएम मोहन यादव, 21 का करेंगे कन्या दान

CM Mohan Yadav- सीएम मोहन यादव 21 बेटियों का करेंगे कन्यादान, सभी कन्याओं को स्वर्ण मंगलसूत्र, रजत पायजेब व बिछिया भेेंट करेगा यादव परिवार

2 min read
Nov 26, 2025
21 कन्याओं को स्वर्ण मंगलसूत्र, रजत पायजेब व बिछिया भेेंट करेगा यादव परिवार (फोटो सोर्स- सीएम मोहन यादव एक्स अकाउंट)

CM Mohan Yadav- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। विवाह 30 नवम्बर को उज्जैन में होगा। डॉ. अभिमन्यु यादव, खरगोन के दिनेशचन्द्र पटेल यादव की पुत्री डॉ. इशिता पटेल यादव के साथ सात फेरे लेंगे। यह मांगलिक प्रसंग शिप्रा तट पर सामूहिक विवाह समारोह में होगा। सीएम मोहन यादव के बेटे का विवाह ‘महा-सामूहिक विवाह’ में परिवर्तित हो गया है। इसी के साथ वे शिप्रा तट पर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। खास बात यह है कि सीएम मोहन यादव यहां बेटे के साथ ही बेटियों को भी ब्याहेंगे। वे 21 बेटियों का खुद कन्यादान करेंगे।

यादव परिवार के नंदलाल यादव, नारायण यादव और कलावती यादव ने बताया कि इस विवाह आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव की संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित हो रहे हैं। सीएम अपने पुत्र के साथ प्रदेश के अलग-अलग अंचलों के 21 अन्य जोड़ों का मंगल परिणय करवा रहे हैं। इस पहल से 42 परिवारों को संबल मिलेगा। यह सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आयोजन में सर्व समाज से वर-वधू का चयन किया गया है।

ये भी पढ़ें

जिस परिवार में बेटी ब्याही, बेटे के लिए वहीं से बहू भी ला रहे सीएम मोहन यादव

समारोह में मुख्यमंत्री के पुत्र समेत कुल 22 विवाह होंगे। यादव परिवार सभी 21 कन्याओं के कन्यादान की सम्पूर्ण उपहार सामग्री स्वयं उपलब्ध कराएगा। सभी 42 परिवारों के लिए विवाह का पूरा खर्च मुख्यमंत्री के परिवार की ओर से ही वहन किया जाएगा, किसी भी परिवार से राशि नहीं ली जाएगी।

विवाह समारोह

तिथि: 30 नवंबर 2025

स्थान: डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ब्रिज के पास, मां शिप्रा का पावन तट।

बारात: सुबह 8 बजे होटल इम्पीरियल चौराहे से प्रारंभ होकर विवाह स्थल पर आएगी।

मुख्य विधि: विवाह स्थल पर एक बड़े मंच पर मुख्यमंत्री व अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में वरमाला की विधि सम्पन्न होगी।

पाणिग्रहण संस्कार: दोपहर 11 से 3 बजे के मध्य पाणिग्रहण और सप्तपदी की रस्म होगी।

विशेषता: सभी 22 विवाह (मुख्यमंत्री के पुत्र सहित) एक ही स्थल पर अलग-अलग निर्मित 22 मंडपों में एक साथ सम्पन्न होंगे।

नव दंपती को उपहार

यादव परिवार सभी कन्याओं के लिए स्वर्ण मंगलसूत्र, रजत पायजेब व बिछिया भेेंट करेगा। इसके साथ ही पलंग, सोफा, गद्दे, अलमारी, सेंट्रल टेबल, बेडशीट, वर व वधू के कपड़े, 21 बर्तन, डिनर सेट भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

एमपी में गंदा धंधा, महाराष्ट्र से लग्जरी कारों से आकर लाखों उड़ा रहे बिजनेसमेन

Published on:
26 Nov 2025 05:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर