उज्जैन

शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना मुहूर्त पर असमंजस, करना होगा चिंतन

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व में घटस्थापना मुहूर्त को लेकर असमंजस बना हुआ है। इसे लेकर चिंतन की आवश्यकता है।
2 min read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 7:00 AM IST
patrika
festival,Durga Puja,navratri puja,Navaratri,navratri 2018,

उज्जैन. इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व में घटस्थापना मुहूर्त को लेकर असमंजस बना हुआ है। इसे लेकर चिंतन की आवश्यकता है। ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास के अनुसार अश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या मंगलवार 9 अक्टूबर को सुबह 9.18 मिनट तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा का समय आरंभ होगा। इस दिन घटस्थापना के लिए स्पष्ट देवी वचन है...

अमायुक्ता न कर्तव्या प्रतिपत्पूजते मम:।
मुहूर्त मात्रं कर्तव्या द्वितीया दि गुणाविता।।
यदि कुर्याद अमायुत: प्रतिपत्स्थापनं मम:।
तस्य शपयुतं दत्वा भस्म शेषं करोम्य हं।।

9 अक्टूबर को घटस्थापना सर्वथा वर्जित

इसके अनुसार दिनांक 9 अक्टूबर को घटस्थापना सर्वथा वर्जित है। अब दिनांक 10 अक्टूबर बुधवार पर विचार करते हैं। इस वर्ष अश्विन शुद्ध प्रतिपदा 10 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर ३ मिनट तक है। इसके बाद द्वितीया का प्रारंभ होगा, जो क्षय है, तथा चित्रा नक्षत्र एवं वैद्यृति योग से युक्त है। चित्रा सुबह 11 बजकर 2 मिनट तक तथा वैद्यृति योग भी श्रेष्ठ नहीं माने गए हैं। ऐसे में घटस्थापना प्रात: सूर्योदय 6.25 से 7.3 के मध्य घटस्थापना करना सर्वथा शुभ है।

ग्रंथों में स्पष्ट उल्लेख
चित्रा नक्षत्र एवं वैद्यृति योग रहेगा, पर हमारे मार्गदर्शक ग्रंथों में स्पष्ट कहा गया है कि प्रति पद्याश्विने माति भवेद्वेघृति चित्रया। आद्य पादौ परित्यज्य प्रारंभे नवरात्रकम्। इन वचनों को मानते हुए प्रात:काल घटस्थापना करना शास्त्र सम्मत एवं पुण्यदायक है। मध्याह्न में घटस्थापना करने वालों को भी कोई बाधा नहीं है, वे 11.58 तत्पश्चात 12.35 तक घटस्थापना कर सकते हैं।

Published on: