11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नौका पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बन रहे हैं कई शुभ संयोग

मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे, सजने लगे हैं बाजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 8 Oct 2018, 6:05 PM IST

news

सीहोर। मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे, सजने लगे हैं बाजार

सीहेार। शारदीय नवरात्र में दुर्गापूजा को लेकर तैयारियां शुरू होने लगी है। पितृपक्ष के समाप्त होते ही अगले दिन 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मां के आगमन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बार के नवरात्र कई शुभ संयोग के साथ शुरू होंगे जो सभी लोगों के लिए फलदायी साबित होंगे। नौका पर सवार होकर मां आएंगी।


नवरात्र में देवी मां के व्रत रखे जाते हैं। जगह-जगह पर देवी की मूर्तियां बनाकर उनकी विशेष पूजा की जाती हैं। घरों में भी अनेक स्थानों पर कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती पाठ आदि होते हैं। भगवती के नौ प्रमुख रूप है जिसकी पूजा की जाती है। सभी मां दुर्गे के स्वागत में जुटे हुए हैं।

बाजारों में जहां दुकानें सजने लगी हैं तो वहीं दूसरी तरफ मूर्तिकार भी देवी की मूर्ति को अंतिम रूप देने में जी जान से जुट गए हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश शर्मा के अनुसार 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि 19 अक्टूबर को समाप्त होंगे।

देवीभागवत् में बताया गया है कि रविवार और सोमवार को प्रथम पूजा यानी कलश स्थापना होने पर मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं। शनिवार और मंगलवार को कलश स्थापना होने पर माता का वाहन घोड़ा होता है। गुरुवार और शुक्रवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता डोली पर चढ़कर आती हैं,

जबकि बुधवार के दिन कलश स्थापना होने पर माता नाव पर सवार होकर आती हैं। इस बार मां नौका से प्रस्थान कर रही हैं। इसका अर्थ है कि इस बार देवी पृथ्वी के समस्त प्राणियों की इच्छाओं को पूर्ण करेंगी। मां का जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक पूजन और व्रत अर्थात निर्मल मन से शुभ फल की इच्छा करेंगे, मां दुर्गा उनकी मनोकामना पूर्ण करेंगी।

देवी नवरात्रि के अंतिम दिन यानि विजयदशमी को पृथ्वी से कैलाश की ओर हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। मां के प्रस्थान का अर्थ है कि मां अच्छी फसल के साथ ही सुख और समृद्धि का वरदान देकर जाएंगी।

पूरे नौ दिन की है नवरात्रि
यहनवरात्रि इसलिए खास है क्योंकि इसकी शुरुआत चित्रा नक्षत्र में हो रही है, वहीं महानवमी का आगमन श्रवण नक्षत्र में होगा। इस दिन ध्वज योग बन रहा है, जिसके कारण सुख और वैभव बढ़ेगा। इस बार पहली नवरात्रि के दिन घट स्थापना होगी और इसी दिन दूसरी नवरात्रि भी मनाई जाएगी। एक नवरात्रि के कम होने के बाद भी नवरात्रि नौ दिनों की ही होगी।


कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
प्रतिपदा को कलश स्थापना के लिए ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 7.56 मिनट तक का समय सबसे अच्छा है। इस बीच कलश स्थापना कर लेनी जानी चाहिए, यदि ऐसा संभव न हो तो अभिजीत मुहूर्त में दिन के 11.36 बजे से दोपहर 12.24 बजे के बीच कलश स्थापना कर सकते हैं।