
उज्जैन. तराना ग्राम कड़ोदिया में कथित कर्ज से परेशान किसान राधेश्याम द्वारा आत्महत्या के मामले में कांग्रेस नेता बुधवार को मृतक के परिजनों से मिले। इस दौरान पीडि़त परिवार को आर्थिक सहायता करने के साथ ही पुत्री को इंदौर होस्टल में प्रवेश दिलाकर पढ़ाने की जिम्मेदारी ली। शुक्रवार को सांसद व प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष सामाजिक न्याय परिसर में किसान व युवा आक्रोश सभा करेंगे। इसको लेकर पूर्व सांसद प्रेमचंद प्रेमचंद गुड्डू ने बुधवार को महिदपुर, तराना व उन्हेल का दौरा कर ग्रामीणजनों से आक्रोश रैली व सभा में शामिल होने का कहा। कांग्रेस नेता दीपक मेहरे नेबताया, इस दौरान गुड्डू ग्राम कड़ोदिया भी पहुंचे और मृतक किसान के परिजनों से मिल उनके हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। गुड्डू के साथ पहुंचे तराना के राजेन्द्र मालवीय ने पीडि़त परिवार को 21 हजार की सहायता राशि भेंट की। साथ ही परिवार के बच्चों को इंदौर स्थित होस्टल में प्रवेश दिलाकर पढ़ाई का संपूर्ण खर्च उठाने की जवाबदारी ली। दौरे में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयसिंह दरबार, भरत पोरवाल, हेमंतसिंह चौहान, सरदारसिंह चौहान मौजूद थे।
मंच से पहले किया भूमिपूजन
जन आक्रोश रैली के बाद सुबह १२ बजे आगररोड सामाजिक न्याय परिसर में सिंधिया सभा करेंगे। सभा को लेकर बनने वाले मंच के लिए बुधवार को मौके पर भूमिपूजन किया गया। पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, सत्यनारायण पंवार, मनोहर बैरागी, महेश परमार, योगेश शर्मा, नारायणसिंह भाटिया, आजम शेख, सुनील कछवाय, संजय ठाकुर, चंद्रभानसिंह चंदेल, उमेश सेंगर, पंकज तिवारी, नरेंद्र कछवाय आदि ने भूमिपूजन किया। आज माधवनगर ब्लॉक की बैठक
चरस के खरीदार लेकिन अनाज के नहीं
गुड्डू ने आरोप लगाया कि जिले व प्रदेश में चरस, गांजा, अफीम के खरीदार मिल रहे हैं लेकिन किसानों की मेहनत से पैदा होने वाले गेहूं, लहसून, चना आदि के खरीदार नहीं मिल रहे। यही कारण है कि अन्नदाता कर्ज से पीडि़त हैं।
व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक आज
उज्जैन ञ्च पत्रिका. मप्र व्यापार संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष मदनमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में जिले के समस्त व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक गुरुवार सुबह ११ बजे सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। कलेक्टर ने जिले के समस्त व्यापारिक संगठनों से अपने व्यवसाय में आने वाली कठिनाइयों या उनके व्यवसाय के संवर्धन में जिला और प्रदेश स्तर पर क्या शासकीय सुविधाएं और निराकरण किए जा सकते हैं लिखित में बैठक में लाने का अनुरोध किया है।