उज्जैन

फिल्म धुरंधर फेम सारा अर्जुन पहुंची महाकाल मंदिर, मां के जन्मदिन पर लिया बाबा का आशीर्वाद

Sara Arjun Reach Mahakal Temple : फिल्म धुर्धंर फेम सारा अर्जुन शनिवार तड़के अपने माता-पिता के साथ महाकाल मंदिर पहुंची। यहां उन्होंने अपनी मां के ज्मदिन पर नंदी हाल से महाकाल के दर्शन - पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।
2 min read
Sara Arjun Reach Mahakal Temple
धुरंधर फेम सारा अर्जुन पहुंची महाकाल मंदिर (Photo Source- Input)

Sara Arjun Reach Mahakal Temple : हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म धुरंधर से खासा सुर्खियों में आईं अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थिति महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं। यहां वो भस्म आरती में शामिल हुईं। साथ ही, नंदी हाल में बैठकर महाकाल के दर्शन - पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री सारा अर्जुन अपनी मां के जन्मदिन पर अपनी माता सान्या अर्जुन और पिता राज अर्जुन के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंची हैं।

फिल्म धुरंधर में अपने लुक्स और एक्टिंग से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन महाकाल के दरबार में पारंपरिक परिधान यानी साड़ी पहने नजर आईं। बाबा के दरबार में उन्होंने न सिर्फ श्रद्धा भाव से पूजा - अर्चना की, बल्कि यहां एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण भी महसूस किया।

पहली बार किए बाबा के दर्शन

आपको बता दें कि, अभिनेत्री सारा अर्जुन महाकाल के दर्शन करने पहली बार यहां पहुंचीं हैं। सुबह करीब 4 बजे वो अपनी सान्या और पिता राज के साथ भस्म आरती में शामिल हुईं। इसके बाद करीब 2 घंटे आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल की भक्ति में लीन होकर 'जय महाकाल' के जयकारे भी लगाए और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की।

नंदी के कान में मांगी मुराद

धुरंधर फेम सारा अर्जुन पहुंची महाकाल मंदिर (Photo Source- Input)

आरती के बाद सारा ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका उनके परिवार का स्वागत - सत्कार भी किया गया।

बाबा के दर्शन कर बहुत सुकून मिला- सारा

धुरंधर फेम सारा अर्जुन पहुंची महाकाल मंदिर (Photo Source- Input)

दर्शन के बाद सारा मीडिया से चर्चा करते हुए अभिनेत्री सारा अर्जुन ने हा कि, महाकाल के दर्शन कर उन्हें बहुत सुकून मिल रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि, वैसे तो उन्होंने उन्होंने कुछ खास नहीं मांगा, बस सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की भी खासा सराहना की।

फिल्म धुरंधर से पाई बड़ी शोहरत

धुरंधर फेम सारा अर्जुन पहुंची महाकाल मंदिर (Photo Source- Input)

वेसे तो सारा के पिता राज अर्जुन भी एक चर्चित एक्टर हैं और अपनी मंझी हुई अदाकारी के लिए फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान रखते हैं। वहीं, सारा भी हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन, उन्होंने अबतक की सबसे बड़ी शोहरत अदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर से मिली है। ये भी बता दें कि, सारा अर्जुन बाल कलाकारों के तौर पर भी कई फिल्मों और विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।

Updated on:
11 Apr 2026 09:26 am
Published on:
11 Apr 2026 09:26 am