उज्जैन

lok sabha election 2024: किसी को अलमारी तो किसी को मिली चारपाई, देखें मजेदार चुनाव निशान

निर्दलीय अनिल का अलमारी तो महेश का माइक चुनाव चिह्न, लोकसभा चुनाव में 9 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित

2 min read
May 01, 2024

Political Parties & Election Symbols- चुनाव में मजेदार चुनाव चिन्ह की काफी चर्चा होती है। बातें भी मजेदार ही होती हैं, जैसे कोई चारपाई पर बैठा है, कोई कुर्सी पर खड़ा है, किसी को अलमारी मिली है तो किसी के पास हैंडपेंप है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों के सामने उनके नाम राशि वाले निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में मैदान में उतरे हैं। इसमें महेश परमार नाम के निर्दलीय प्रत्याशी को माइक तो अनिल नाम के प्रत्याशी को अलमारी चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है। ऐसे में एक ही नाम के दो उम्मीदवार रहेंगे, लेकिन चुनाव चिह्न अलग-अलग रहेंगे।

एक ही नाम के दो-दो प्रत्याशी उतरे लोकसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद चुनावी समर में 9 उम्मीदवारों ही रह गए है। इनमें 2-2 उम्मीदवार ऐसे है जो एक ही नाम के है। दरअसल चुनाव की रणनीति में भाजपा-कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के सामने उनके हूबहू नाम वाले उम्मीदवार खड़े किए जाते हैं।

इसका फायदा यह होता है कि अगल चुनाव चिह्न की जगह सिर्फ नाम देखकर ही इवीएम में बटन दबाया तो अधिकृत उम्मीदवार को वोट कम हो जाते हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव में इसका ज्यादा बड़ा फायदा नहीं मिलता है। बाजवूद इसके एक जैसे नाम वाले उम्मीदवार खड़े हो जाते हैं। ऐसे में मतदताओं को सजग रहकर अपने वोट डालने की जरूरत है।

किसे क्या मिला चिह्न

भाजपा के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया चुनाव चिह्न कमल, बहुजन समाज पार्टी के एडवोकेट प्रकाश चौहान को हाथी चुनाव चिह्न, इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेश परमार को हाथ, भीम सेना के डॉ हेमंत परमार को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय अभ्यर्थी अनिल को अलमारी, निर्दलीय ईश्वरलाल वर्शी को बैटरी टार्च, निर्दलीय गंगा मालवीय को चारपाई, निर्दलीय महेश परमार को माइक एवं निर्दलीय सुरेश बागरी को टेलीविजन चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर