उज्जैन

कभी देखा है ऐसा गिफ्ट, विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन को मिला ये अनूठा तोहफा…

सामूहिक विवाह में 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

2 min read
Feb 14, 2018
results,helmets,celebrations,ujjain news,introduction conference,mass marriage,

उज्जैन.महाशिवरात्रि पर्व पर अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत युवा संघटन के तत्वावधान में तृतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन और प्रथम सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। संगठन ने अनूठी पहल करते हुए जनजागरण और सुरक्षा की दृष्टि से दूल्हा दुल्हन को हेलमेट भेंट किए।

श्रीकृष्ण वाटिका में आयोजित समारोह में युवक-युवती परिचय सम्मेलन
अंकपात मार्ग स्थित श्रीकृष्ण वाटिका में आयोजित समारोह में युवक-युवती परिचय सम्मेलन व प्रथम सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन में 350 प्रविष्टि हुई, जिसमें से 25 रिश्ते भी तय किए गए। इस अवसर पर स्मारिका बंधन 2018 का प्रकाशन भी हुआ। संगठन द्वारा समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही थल सेना, वायु सेना में पदस्थ सैनिकों का और उनके माता-पिता का भी सम्मान किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री पारसचंद्र जैन, ठाकुर अनिलसिंह चंदेल, राष्ट्रीय महामंत्री क्षत्रिय महासभा, विक्रम सिंह परिहार, दरियावसिंह सिसोदिया, नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत, माला ठाकुर उपस्थित थे। अखिल भारतीय क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत भाषण दिया। उद्बोधन प्रदेश सचिव सुमेर सिंह सोलंकी ने दिया। जिला अध्यक्ष सत्यनारायणसिंह उमठ, उपाध्यक्ष अशोकसिंह गहलोत, सचिव सुमित रमाकांत सिंह चौहान, लाखनसिंह राणावत, संतोषसिंह चौहान, प्रकाशसिंह राणा, गजराजसिंह परिहार उपस्थित थे। ऊर्जा मंत्री पारस जैन और समाज के लोगों द्वारा दुल्हा दुल्हन को हेलमेट वितरित किए गए। संगठन के सचिव सुमेर सिंह ने बताया की वाहन दुर्घटना में समाज के अध्यक्ष घायल हो गए थे। अगर उनके पास हेलमेट होता तो वे चोटिल नहीं होते। घटना से सबब लेकर समाज के लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से सभी जोड़ों को हेलमेट वितरित किए ताकि वाहन दुर्घटना में गंभीर चोट से बच सके यह पहल प्रथम बार उज्जैन में किसी समाज द्वारा की गई।
पद्मावत फिल्म के विरोध में रक्तदान
उज्जैन पत्रिका. पद्मावत फिल्म रीलिज होने के विरोध में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना १५ फरवरी को सुबह १० बजे कॉसमॉस मॉल पर रक्तदान करेंगे।

ये भी पढ़ें

हादसे में युवक की मौत
Published on:
14 Feb 2018 07:13 pm
Also Read
View All