उज्जैन

हनुमान जयंती पर इस बार 57 साल बाद दुर्लभ पंचग्रही योग, जमकर बरसेगी बजरंगबली की कृपा

Hanuman Jayanti 2025: विशेष संयोगों के कारण इस बार विशेष रहेगी हनुमान जयंती, 12 अप्रेल को चैत्र पूर्णिमा पर मनेगा महोत्सव, धार्मिक, आध्यात्मिक और ग्रह शांति के लिए अत्यंत फलदायक, जानें कैसे...
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 9:03 AM IST
Hanuman Jayanti 2025
Hanuman Jayanti 2025


Hanuman Jayanti 2025: इस बार की हनुमान जयंती खास संयोगों (special coincidences hanuman Jayanti 2025) के कारण और भी विशेष रहेगी। चैत्र मास की पूर्णिमा पर 12 अप्रेल को हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman ji Birthday) 57 वर्षों बाद पंचग्रही योग में मनाया जाएगा। इससे पहले ऐसा संयोग 1968 में बना था। ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार, हनुमान जयंती पर हस्त नक्षत्र में पंचग्रही योग मीन राशि में बन रहा है। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं, जो इस समय शुक्र और बुध के साथ स्थित हैं। सूर्य, शनि, राहु, शुक्र और बुध के विशेष संयोग से यह योग धार्मिक, आध्यात्मिक और ग्रह शांति के लिए अत्यंत फलदायक माना जाता है।

ग्रहों को शांत करने का उत्तम अवसर

ज्योतिषियों के अनुसार हनुमान जयंती पर हनुमत आराधना से पारिवारिक सुख और स्वास्थ्य, बल्कि ग्रहों की अनुकूलता का वरदान मिलता है। भगवान हनुमान को अष्ट चिरंजीवी माना गया है और वे ग्रहों के विशेष प्रभावों को शांत करने में समर्थ हैं। ऐसे में हनुमान जयंती का यह पर्व शनि, राहु और मंगल जैसे ग्रहों की अनुकूलता पाने का श्रेष्ठ अवसर है।


Updated on:
9 Apr 2025, 9:03 AM IST
Published on: