
PM Modi and Amit Shah in MP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इसी सप्ताह मध्यप्रदेश आने वाले हैं। इसे लेकर सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक की जानकरी देते हुए यह जानकारी दी गई है।
पीएम मोदी 11 अप्रैल को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील स्थित श्री आनंदपुर धाम आ रहे हैं। जबकि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भोपाल में 13 अप्रैल को कार्यक्रम है, जबकि 17 अप्रैल को भी अमित शाह एमपी के नीमच में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट का आयोजन किया गया। जिसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को दी। शुक्ल ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एमपी के दौरे पर रहेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि 11 अप्रैल को पीएम मोदी एमपी के दौरे पर रहेंगे, वे यहां अशोक नगर जिले में स्थित आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम आएंगे।
जबकि केंद्रीय गृमंत्री अमित शाह 13 अप्रैल को भोपाल आएंगे। अमित शाह की उपस्थिति में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और राज्य शासन व दुग्ध संघों के बीच रवींद्र भवन में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस प्रदेश में जारी सहकारिता गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी।
इधर, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे धार जिले के बदनावर में 10 अप्रैल को विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करने आ रहे हैं।
Updated on:
8 Apr 2025, 7:31 PM IST
Published on:
8 Apr 2025, 4:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.