28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी की मोहन सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, चीतों को पानी पिलाने वाले को नौकरी से हटाने का मामला

Akhilesh Yadav Surrounded MP BJP: चीतों को पानी पिलाने वाले को नौकरी से निकालने के मामले पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेष यादव भड़के, एमपी बीजेपी को कहा...हृदयहीन भाजपा.... X पर शेयर की पोस्ट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्योपुर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Apr 2025, 11:58 AM IST

Akhilesh Yadav Surrounded MP BJP

Akhilesh Yadav Surrounded MP BJP

Akhilesh Yadav Surrounded MP Government: हाल ही में सामने आई चीतों को पानी पिलाने की घटना और फिर कर्मचारी को नौकरी से निकालने के मामले में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमपी भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा हृदयहीन है उसके लिए सत्ता की प्यास के आगे और कोई प्यास महत्व नहीं रखती। यही नहीं उन्होंने बिना नाम लिए ये भी कहा है कि पानी पिलाने वाले कर्मचारी को 'ऊपरवालों' के इशारों पर हटाया गया है। अपना विरोध दर्ज कराते हुए अखिलेष यादव ने पानी पिलाने वाले कर्मचारी की बहाली और उसे निकालने वाले को निलंबित करने की बात कही है।

अखिलेश यादव ने X पर जताया विरोध

श्योपुर के कूनो में चीतों को पानी पिलाने वाले कर्मचारी को नौकरी से निकालने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपना विरोध जताते हुए एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने चीतों को पानी पिलाने वाला वीडियो भी शेयर किया है। शेयर की गई इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा है कि- 'भाजपा की सत्ता की प्यास के आगे और कोई प्यास महत्त्व नहीं रखती है। हृदयहीन भाजपा को मन में दयाभाव रखने वाले लोग पसंद नहीं हैं, इसीलिए जिस कर्मचारी ने प्यासे जानवरों को पानी पिलाया, उसी को भाजपा सरकार ने निलंबित कर दिया।'

इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि... 'दयावान निलंबित कर्मचारी की तुरंत बहाली हो और जिन्होंने उसे ‘ऊपरवालों’ के इशारे पर निलंबित किया है, स्वयं उनको ही निलंबित किया जाए।

सच्चाई ये है कि भाजपा के शीर्ष लोग अपनी इस पोल के खुलने से परेशान हैं कि जानवरों को धूमधाम से ले तो आए पर प्रचार पाने के बाद, अब पानी तक के लिए तरसा दिया है। मतलब निकल गया है तो… बाक़ी जनता समझदार है।'

ये भी पढ़ें: 11 को पीएम मोदी एमपी में, 13 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे दौरे पर

ये भी पढ़ें: वक्फ बिल आने के बाद वक्फ संपत्तियों से हटेंगे कब्जे, कब्रिस्तानों पर बने सरकारी दफ्तरों पर चलेंगे बुलडोजर