उज्जैन

आज झमाझम की उम्मीद…

थोड़े से बरसे और भिगोकर ही चले गए काले बादल...

2 min read
Jun 11, 2018
थोड़े से बरसे और भिगोकर ही चले गए काले बादल...

उज्जैन. धीरे-धीरे प्रदेश की तरफ बढ़ रहे मानसून के असर से प्री मानसून गतिविधियां बढ़ गईं हैं। इसी क्रम में रविवार को भी शहर में अनेक क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ीं। इससे वातावरण में ठंडक घुल गई और मौसम खुशगवार हो गया। पानी बरसने से रविवार को दिन का अधिकतम तापमान शुक्रवार 40.५ के मुकाबले ३ डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 3७.५ पर आ गया। मौसम विज्ञानियों ने सोमवार को भी पानी बरसने की संभावना जताई है।
रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल मौजूद थे। बीच में सूरज ने कुछ ताक-झांक भी की, लेकिन हवा चलने के कारण धूप में चुभन महसूस नहीं हुई। अलबत्ता वातावरण में नमी रहने से उमस हावी होती रही। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और देखते ही देखते आसमान पर काले बादल छा गए। तेज हवा चलने के साथ ही अचानक शहर के कई इलाकों में बौछारें पडऩे का सिलसिला शुरू हुआ। पानी बरसने का दौर कुछ ही मिनट तक चला। हालांकि शहर के अनेक क्षेत्र एकदम सूखे रहे। इसके बाद शाम तक सूरज बादलों की ओट में ही छिपा रहा और ठंडी हवा का दौर शाम तक चलता रहा। इससे गर्मी से लोगों ने खासी राहत महसूस की। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून के जल्द ही दस्तक देने के आसार हैं। इसके चलते तेजी से नमी प्रवेश कर रही है। इससे मानसून पूर्व की गतिविधियां बढ़ गई हैं। तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। ऐसा सोमवार को भी रहने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें

धूल भरी हवाएं चलने के साथ आई बारिश और गिरा गई कई स्थानों पर ओले; यहां गर्मी गायब हुई और ठंड लहराई

ये भी पढ़ें

मौसम के बदलते रहे तेवर, नहीं हुई बारिश

Published on:
11 Jun 2018 09:00 am
Also Read
View All