
इस प्रकार बादलों की ओट में छुप गया था सूरज।
नीमच. कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को अब बारिश का इंतजार काफी बेसब्री से हो रहा है। लेकिन बारिश है की बरसने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही रविवार को भी हुआ। जिला मुख्यालय पर मौसम के तेवर दिन में कई बार बदलने के बावजूद भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में लोगों को गर्मी के साथ ही उमस का भी सामना करना पड़ा। हालांकि कुकड़ेश्वर में रविवार दोपहर कुछ देर बारिश होने से नगरवासियों को जरूर कुछ देर राहत महसूस हुई।
बतादें की शनिवार को कुकड़ेश्वर, सिंगोली सहित कुछ क्षेत्रों में बारिश होने के कारण अंचल में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन जिला मुख्यालय पर बारिश तो छोड़ पानी की एक बूंद भी नहीं टपकी, चूकि शनिवार को अंचल में बारिश हुई थी, इस कारण यही उम्मीद थी कि रविवार को तो कम से कम बारिश होगी ही सही, लेकिन दिनभर बीत जाने के बाद भी बारिश का नामो निशान नहीं था, ऐसे में लोगों का गर्मी और उमस से बुरा हाल होता रहा। लोगों को कूलर पंखें लगाने के बावजूद भी गर्मी का कहर भारी पड़ रहा था।
कुकड़ेश्वर में हुई १५-२० मिनट बारिश
रविवार को जिला मुख्यालय पर बारिश की एक बूंद भी नहीं टपकी, लेकिन मौसम में दिनभर बदलाव नजर आया, कभी धूप निकल रही थी, तो कभी बादल छा जाते थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि शाम होते होते बारिश हो जाएगी। लेकिन बारिश नहीं हुई। ऐसे ही हालात अंचलों में भी रहे, हालांकि सिंगोली में कुछ देर बूंदाबांदी हुई। वहीं कुकड़ेश्वर में रविवार दोपहर करीब २ बजे १० से २० मिनट के लिए बारिश हुर्ई।
सिंगोली में मानसून पूर्व की झमाझम बारिश
फोटो-एनएम ११३८
केप्शन-शनिवार को इस प्रकार हुई जोरदार बारिश।
सिंगोली. भीषण गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन रविवार को केवल बूंदाबांदी होकर रह गई। शनिवार शाम चार बजे करीब बादलों ने मानसून पूर्व की बारिश कर आमजन को थोड़ी राहत दी, वहीं शनिवार रात ११ बजे करीब फिर आधे घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश हुई। क्षेत्र में शनिवार रात को हुई बारिश व बादल के कारण रविवार को भी आमजन उमस भरी गर्मी से बेचैन थे। दिनभर की उमस के बाद रविवार शाम ६ बजे करीब हुई बूंदाबांदी से ठंडी हवाएं चलने लगी तो आमजन ने कुछ राहत महसूस की।
Published on:
10 Jun 2018 09:59 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
