MP News: जनप्रतिनिधि-अधिकारियों के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। कुछ महीनों में इसकी प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
MP News: महापौर, निगम अध्यक्ष, निगमायुक्त सहित अन्य प्रमुख अधिकारी-कर्मचारियों के नए आवास और क्वार्टस का निर्माण होगा। करीब एक हैक्टेयर भूमि पर 31.74 करोड़ रुपए की लागत से इन्हें बनाने की योजना है। सिंहस्थ पर्यवेक्षण समिति से योजना को मंजूरी भी मिल चुकी है। नए भवन बनने के बाद महापौर व निगम अध्यक्ष सहित करीब 37 अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक ही परिसर में रहने की व्यवस्था हो सकेगी।
हालांकि अभी भी महापौर, निगम अध्यक्ष व निगमायुक्त सहित निगम के कुछ अधिकारी-कर्मचारियों के शासकीय आवास एक ही जगह ग्रांड होटल परिसर में है लेकिन मेंटिनेंस की कमी के चलते इनमें कई की स्थिति खराब हो चुकी है।
फ्रीगंज का केंद्र ग्रांड होटल परिसर भविष्य में पर्यटकों के लिए उपयोग में आ सकता है। इसके लिए परिसर को खाली किया जाएगा और यहां रहने वो जनप्रतिनिधि-अधिकारियों के लिए नए भवन बनाए जाएंगे। कुछ महीनों में इसकी प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
भवनों का निर्माण एक हैक्टेयर भूमि पर होगा। इसके लिए कोठी रोड उदयन मार्ग के नजदीक जमीन चिन्हित की गई है।
फ्रीगंज स्थित ग्रांड होटल सहित पूरा परिसर पर्यटन विकास निगम को हस्तांतरित करने की योजना है। इसके चलते भविष्य में पर्यटन विभाग ग्रांड होटल का संचालन कर सकता है। साथ ही कुछ अन्य विकास कार्य भी हो सकते हैं जिससे पर्यटकों को सुविधा और पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। हालांकि अभी इसको लेकर कोई अंतिम योजना तैयार नहीं है।
योजना अनुसार महापौर, निगम अध्यक्ष व अधिकारी-कर्मचारियों के लिए उनके पद अनुसार ६ प्रकार के आवासों का निर्माण होगा।
सी टाइप -2
डी टाइप -1
ई टाइप- 6
एफ व जी टाइप (मल्टी)- 8
एच टाइप 20
कांफ्रेंस हॉल-1