उज्जैन

Weather Alert : अगले 24 घंटों में फिर होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

उज्जैन संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2020, 6:36 PM IST
Weather Alert
Weather Alert : अगले 24 घंटों में फिर होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

उज्जैन/ वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बढ़ने से मध्‍य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने का सिलसिला जारी है। हालांकि मानसून द्रोणिका सक्रिय होकर एमपी से गुजर रही है। अन्य दो ट्रफ भी मप्र से होकर जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त गुजरात पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसी के प्रभाव के चलते अब मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।


इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाद द्वारा जारी रिपोर्ट में आगामी 24 घंटो के लिए प्रदेश के उज्जैन संभाग के जिलों समेत शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, इंदौर के संभागों में कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, प्रदेश के रीवा, सागर, भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।


ऐसा रहा मौसम का हाल

बता दें कि, बीते 24 घंटों में प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर। वहीं, सागर और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। हालांकि, चंबल संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

बारिश के प्रमुख आंकड़े (से.मी में)

-कसरावद 2

Published on: