उज्जैन

यात्रीगण ध्यान दें ! 4 से 6 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, देखें List

Indian Railway: अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा....
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
फोटो सोर्स: पत्रिका
फोटो सोर्स: पत्रिका

Indian Railway: संरक्षा, सुरक्षा और सुचारू ट्रेन परिचालन को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल उज्जैन स्टेशन यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य कर रहा है। इस कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले भारतीय रेल की वेबसाइट www. enquiry. indianrail.gov.in ( http // www. enquiry. indianrail. gov. in), रेल मदद ऐप अथवा 139 हेल्पलाइन नंबर से ताजा जानकारी जरूर ले लें।

कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें

-रेलवे ने जानकारी दी कि 4 व 5 अक्टूबर को नागदा-रतलाम पैसेंजर रद्द रहेगी।

-इन्हीं तारीखों में नागदा-बीना एक्सप्रेस उज्जैन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा नागदा से उज्जैन के बीच निरस्त रहेगी।

-4, 5 और 6 अक्टूबर को इंदौर-उज्जैन मेमू चिंतामन गणेश पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि उज्जैन से चिंतामन गणेश तक का संचालन बंद रहेगा। इसी अवधि में उज्जैन-इंदौर मेमू चिंतामन गणेश से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

-4 व 5 अक्टूबर को डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस इंदौर-देवास-उज्जैन मार्ग से चलेगी।

-3 व 4 अक्टूबर को भगत की कोठी-काचेगुड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग (रतलाम-फतेहाबाद-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-मक्सी) से होकर जाएगी, इस दौरान उज्जैन स्टेशन नहीं आएगी।

-5 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस-बढ़नी स्पेशल दो घंटे रोकी जाएगी।

6 अक्टूबर को कई ट्रेनें रेगुलेट रहेंगी

-दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस 30 मिनट

-बीना-नागदा एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट

-वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 30 मिनट

भोपाल-दाहोद एक्सप्रेस 40 मिनट

-डॉ. अंबेडकर नगर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 मिनट

-इंदौर-दौंड एक्सप्रेस 20 मिनट

Published on:
24 Sept 2025 10:47 am