उज्जैन

बारिश के बाद शुरू होगा इस रोड को 2 लेन से 4 लेन करने का काम..

mp news: रोड फोरलेन निर्माण होने से एबी रोड होते हुए सीधे उत्तर प्रदेश को उज्जैन से जोड़ेगा...।

2 min read
Aug 26, 2025
Work on Ujjain-Maksi four-lane road will start after the rain (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। सिंहस्थ 2028 के पूर्व श्रद्धालुओं को सुगम यातायात व्यवस्था के लिए सड़क ब्रिज पुल पुलियाओं का कार्य करने के साथ ही उज्जैन शहर को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों को फोरलेन करने के साथ ही नवीन मार्गों का विस्तार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत उज्जैन मक्सी मार्ग को फोरलेन करने के साथ ही बारिश बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

एमपी में बीआरसी 30000 की रिश्वत लेते पकड़ाया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

महाकाल की नगरी की होगी हर तरफ से फोरलेन कनेक्टिविटी

सिंहस्थ महापर्व 2028 के पूर्व बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन को चारों तरफ से फोरलेन कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। जिसके अंतर्गत उज्जैन बड़नगर बदनावर फोरलेन कार्य पूर्ण हो गया है, उज्जैन देवास रोड फोरलेन का कार्य भी पूर्ण हो गया है, उज्जैन आगर रोड भी घोसला तक फोरलेन का कार्य पूर्ण हो गया है, उज्जैन इंदौर फोरलेन को सिक्स लेन करने का कार्य प्रगति पर है, इसके साथ ही उज्जैन से चिंतामन होते हुए इंदौर के लिए एक अतिरिक्त फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही उज्जैन कानीपुरा रोड को गोलवा तक टू लेन करने की घोषणा हो चुकी है।

बारिश बाद शुरु होगा उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड का काम

उज्जैन मक्सी रोड फोरलेन निर्माण होने से एबी रोड होते हुए सीधे उत्तर प्रदेश को उज्जैन से जोड़ेगा उक्त मार्ग के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है एवं वर्तमान में अनुबंध प्रक्रिया प्रचलित है। अभी बारिश के समय में सड़क नापने का कार्य किया जा रहा है इसके बाद बारिश खत्म होने पर साइट क्लियर करने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा । उज्जैन-मक्सी फोरलेन रोड बनने से सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात में सुगमता मिलेगी एवं ट्रैफिक जाम से मुक्ति के साथ ही उक्त मार्ग पर स्थित ग्रामीण क्षेत्रो में व्यापार को भी गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें

कमरा नंबर-106 से पिस्टल के साथ पकड़ाया कांग्रेस पार्षद

Updated on:
27 Aug 2025 03:31 pm
Published on:
26 Aug 2025 10:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर