उज्जैन

MP Weather Update : जून में ही औसत से कई गुना ज्यादा हुई बारिश, 48 घंटे बने रहेंगे ये हालात

मौसम विभाग का कहना है कि, जुलाई के पहले हफ्ते में उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश सामान्य रहने के आसार हैं।
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2020, 1:39 PM IST
MP Weather Update
MP Weather Update : जून में ही औसत से कई गुना ज्यादा हुई बारिश, 48 घंटे बने रहेंगे ये हालात

उज्जैन/ इस बार मध्य प्रदेश में मॉनसून ( Mp mansoon ) ने अपने तय समय पर ही दस्तक दे दी। साथ ही, जून महीने में हुई झमाझम बारिश ( Heavy rain ) ने जून महीने में ही बारिश का कोटा तय कोटे से ज्यादा पूरा कर दिया है। बता दें कि उज्जैन जिले में जून महीने में बारिश का औसत कोटा 12 मिमी है, बहरहाल इस बार जून माह में तय कोटे से तीन गुना ज्यादा 35.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, जुलाई के पहले हफ्ते में उज्जैन संभाग के जिलों में बारिश सामान्य रहने के आसार हैं।

दो दिन तक बारिश के आसार नहीं

मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में एक ब्रॉनिका लाइन बनी हुई है, जो शिवपुरी और सीधी से होकर गुजर रही है। इसी द्रोणिका लाइन के चलते 2 दिनों तक उज्जैन संभाग समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की झड़ी नहीं लगने की संभावनाएं अधिक हैं। एक से दो दिन बाद पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

जुलाई के पहले हफ्ते में कम बारिश के आसार

एक तरफ जहां मानसून प्रदेशवासियों के लिए जून महीने अधिक महरबान रहा, वहीं दूसरी तरफ अब मौसम विभाग का कहना है कि, जुलाई के पहले सप्ताह में बारिश सामान्य रह सकती है। यानी 1 से 7 जुलाई तक प्रदेश भर के ज्यादातर जिलों में बारिश नहीं होने की संभावना है।

जून में कहां कितनी दर्ज हुई बारिश

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश रिकॉर्ड हुई जिनमें खजुराहो 0.6 मिलीमीटर, पचमढ़ी 7.8 मिमी, बैतूल-27.6 मिमी, सागर-2 मिमी, दमोह-3 मिमी, जबलपुर- 5.7 मिमी, टीकमगढ़-2 मिमी, छिंदवाड़ा-3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, सतना-19.4 मिमी, रीवा-5.2 मिमी, सीधी- 5.6 मिमी, इंदौर-0.6 मिमी, शाजापुर-4 मिमी, उज्जैन-35.2 मिमी, रतलाम-7 मिमी, उमरिया- 41.2 मिमी, मलाजखंड-44.5 मिमी, नरसिंहपुर- 11 मिमी, ग्वालियर-0.6 मिमी, भोपाल-40 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Published on: