उज्जैन

उज्जैन में धांय-धांय करने वाले रौनक गुर्जर का रात 3 बजे एनकाउंटर, पूरी गैंग पकड़ाई…दोनों तरफ से हुए 37 फायर

देर रात पुलिस की 5 टीमों ने दिखाया दम, शहर में लगातार दहशत फैला रही थी गुर्जर गैंग, तीन गोली लगी रौनक गुर्जर को, दोनों तरफ से हुए 37 फायर
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2019, 12:29 PM IST
patrika
hospital,crime,firing,police,gang,ujjain hindi news,ujjain crime news,badmash,

उज्जैन. शहर में दहशत फैलाने की कोशिश में लगातार वारदात को अंजाम दे रही गुर्जर गैंग को आखिरकार पुलिस ने हिरासत में ले दिया। गैंग को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस ने पांच टीम का गठन किया था। इन टीम ने शुक्रवार रात तीन स्थानों पर दबिश देकर सात बदमाशों को रात 3 बजे पकड़ा। इस दौरान पुलिस टीम और बदमाशों के बीच भिडं़त भी हुई।

रौनक गुर्जर को लगी तीन गोली
इसमें रौनक गुर्जर को तीन गोली और रोशन गुर्जर को दो गोली पैर में लगी। अन्य बदमाश भी घायल हुए है। इन सभी का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। इस कार्रवाई के दौरान खुद एसपी सचिन अतुलकर मौजूद रहे। बता दे कि रौनक गुर्जर ढांचा भवन में हुए गोली कांड का आरोपी है। वहीं रोशन और अनमोज गुर्जर ने अवैध वसूली के लिए व्यापारी को गोली मारी थी।

एक सप्ताह में तीन गोली कांड
ढांचा भवन निवासी रौनक और रोशन गुर्जर सहित अन्य बदमाश एक सप्ताह में तीन गोलीकांड की वारदात को अंजाम दे चुके थे। यह गैंग शहर में दहशत फैलाने का काम कर रही थी और पुलिस के लिए चुनौती बन रही थी।

पुलिस ने भी सख्ती दिखाई और प्रशासन द्वारा बदमाशों के ऊपर ४० हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया और शुक्रवार को बदमाशों के मकान का अवैध हिस्सा ढहा दिया। इसके बाद देर रात पुलिस को मुखबीर से इन बदमाशों की लोकेशन प्राप्त हो गई। इसी के आधार दबिश देकर बदमाशों को हिरासत में लिया गया।

बदमाश के 12 के जबाव में 25 फायर
पिंगलेश्वर के समीप उंडासा रोड पर पहली मुठभेड़ रौनक और अनमोल से हुई। यह कार से भागने की फिराक में थे। कार को टक्कर मार कर रोका गया। इसके बाद बदमाश खेत में भागे। पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें रौनक को तीन गोली लगी। सूरज को घायल रौनक को उपचार के लिए इंदौर रैफर कर दिया।

यहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी कार्रवाई तिरूपति एवेन्यू में हुई। यहां से अनमोल, दीपक और आशीष को पकड़ा। इसी तरह की कार्रवाई पालखंदा में हुई। यहां पुलिस और रोशन के बीच भिड़त हुई। पुलिस की फायरिंग से रोशन के पैर में दो गोली लगी। यह जिला अस्पताल में है। महानंदा स्थित एक झोपड़ी से पुलिस ने अजय लोधी को पकड़ा है। पूरी कार्रवाई में बदमाशों ने पुलिस पर १२ फायर किए। पुलिस ने जबाव में २५ फायर ठोके।

Updated on:
29 Jun 2019, 12:29 PM IST
Published on: