2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन में एक युवक पर पांच लोगों ने चलाई गोली, गंभीर घायल

ढांचा भवन क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें कुछ गोली हवा में निकल गई और एक गोली युवक की पीठ में जा लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 21 Jun 2019, 10:41 PM IST

patrika

crime,controversy,firing,accused,wounded,shot,Crooks,

उज्जैन. ढांचा भवन क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें कुछ गोली हवा में निकल गई और एक गोली युवक की पीठ में जा लगी। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे इंदौर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल और आरोपी दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और इनके बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। घटना के बाद घायल ने पांच लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस इन लोगों की तलाश कर रही है।

पार्क की स्ट्रीट लाइट सुधरवा रहा था, तभी हो गई फायरिंग
पुलिस के अनुसार ढांचा भवन निवासी मोंटू उर्फ राहुल गुर्जर अपने साथी के साथ क्षेत्र के पार्क की स्ट्रीट लाइट को सुधरवा रहा था। इस दौरान बाइक से रौनक गुर्जर, रोशन गुर्जर, मनोहर सिंह, राहुल चालवाला सहित एक अन्य बाइक से आए और मोंटू पर गोली से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान चार से पांच फायर किए गए। करीब तीन कारतूस पुलिस को मौके पर मिले हैं। एक गोली मोंटू की पीठ में जा लगी। घायल अवस्था में मोंटू को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की। इस दौरान मोंटू ने भी पुलिस को हमलावार की जानकारी दी। बता दें कि आरोपी रौनक और रोशन दोनों ही मोंटू के मामा के लड़के हैं।

महिला ने लगाया था आरोप, फिर गायब हुई
कुछ दिन पूर्व ही एक महिला ने मोंटू गुर्जर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामला सामने आया था कि महिला ने क्षीरसागर मैदान में जहर भी खा लिया था। उसे उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके बाद महिला ने मोंटू पर आरोप लगाए। इस घटना के तुरंत बाद मोंटू ने एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन दिया था। इस दौरान भी उसने रौनक पर आरोप लगाए थे। इस विवाद में पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन फिर महिला सामने नहीं आई। इससे पूर्व भी एक अन्य महिला मोंटू पर आरोप लगा चुकी है। इस मामले में कोर्ट से राजीनामा किया गया था।