Mahakal- बुधवार को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्रियों, सिंगर और क्रिकेटर महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे।
Mahakal- एमपी की धर्मनगरी उज्जैन में इन दिनों देश-दुनिया की शख्सियतों का मानो मेला सा लग रहा है। यहां महाकाल के दर्शन और पूजन के लिए शख्यिसतें उमड़ रहीं हैं। फिल्म अभिनेत्रियों से लेकर प्रसिद्ध सिंगर और देश के विख्यात क्रिकेटर तक महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग की पूजा अर्चना करने हर रोज उज्जैन आ रहे हैं। महाकाल मंदिर ऐसे लोगों से भर रहा है। बुधवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखा गया। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्रियों, सिंगर और क्रिकेटर महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे।
प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता उज्जैन आईं। वे तड़के ही महाकाल मंदिर पहुंच गईं। टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री उल्का गुप्ता ज्योतिर्लिंग भगवान श्रीमहाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने महाकाल के दर्शन लाभ लिए और विधिवत पूजा अर्चना की।
प्रसिद्ध गायिका किंजल दवे भी उज्जैन आईं और महाकाल मंदिर पहुंची। वे महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। एक अन्य फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर भी बुधवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आईं। उन्होंने सुबह सुबह महाकाल मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्रीमहाकालेश्वर की पूजा अर्चना की। फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर भी महाकाल की प्रातः कालीन भस्म आरती में सम्मिलित हुईं।
फिल्म अभिनेत्रियों और सिंगर के साथ ही देश के विख्यात क्रिकेट प्लेयर भी बुधवार को महाकाल की पूजा के लिए उज्जैन आए। पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी महाकाल मंदिर पहुंचे और विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान श्रीमहाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिए।
इससे पहले मंगलवार को भी प्रसिद्ध टीवी एवं फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की पूजा के लिए उज्जैन आए थे। दंपत्ति ने अलसुबह के महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। दोनों ने प्रात: काल होने वाली भगवान की दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित होकर दर्शन लाभ लिए। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के इंजीनियर शिवाकांत पांडे द्वारा दोनों कलाकारों का स्वागत-सत्कार किया गया। दंपत्ति को बाबा महाकाल का प्रसाद व स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
महाकालेश्वर मंदिर में भगवान श्रीमहाकालेश्वर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ग्रीष्म ऋतु में गर्मी से बचाव के लिए 50 नग जंबो कूलर दान किए गए हैं। यह दान गाजियाबाद के संजीव कुमार गुप्ता एवं पंडित राधेश्याम शास्त्री द्वारा किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने दानदाताओं का स्वागत एवं सम्मान किया। सोनी ने मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए प्रदान किए गए इन कूलरों के लिए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इन 50 जंबो कूलरों को लगाने के बाद मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों को गर्मी के मौसम में शीतलता प्राप्त हो सकेगी, जिससे वे अधिक आरामदायक स्थिति में दर्शन कर पाएंगे।