उज्जैन

एमपी के इस जिले में अगले ’50 दिन’ बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

School Holiday: विद्यार्थियों को अब सीधे 16 जून के बाद ही स्कूल जाना होगा। बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान उछलकर सीजन में पहली बार 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

2 min read
Apr 26, 2026
School Holiday (Photo Source - Patrika)

School Holiday: अप्रेल के आखिरी सप्ताह में गर्मी तीखे तेवर दिखाने लगी है। आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। इस सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने का निर्णय लिया है। जिला कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आदेश जारी कर उज्जैन जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है।

इसके बाद राज्य शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। ऐसे में विद्यार्थियों को अब सीधे 16 जून के बाद ही स्कूल जाना होगा। शनिवार को अधिकतम तापमान उछलकर सीजन में पहली बार 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर के समय बाजार भी सूने नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

BJP में पुराने अनुभवी नेताओं को फिर मिलेगा मौका, इन 28 नामों पर चर्चा तेज

आलम यह है कि सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग सावधानी बरत रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रात का न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर होते ही गर्म हवाएं लू में तब्दील हो रही हैं, जिससे झुलसा देने वाली गर्मी महसूस की जा रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है और जिला चिकित्सालय सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। जिला चिकित्सालय में हीट रिलेटेड बीमारियों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सेहत का रखें ख्याल

डॉ. सोनानिया डॉ. एचपी सोनानिया ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या बनती है। पानी का भरपूर सेवन करें। दिनभर में अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। अचानक तापमान परिवर्तन से बचें, यानी तेज धूप से सीधे आने के बाद तुरंत एसी, कूलर या पंखे के पास न बैठे।

लगातार बढ़ रहा तापमान

उज्जैन में पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। अब इसके 43°C तक पहुंचने से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक स्तर है। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के कारण दिन में सड़कें और बाजार सूने दिखाई दिए, जबकि शिप्रा के घाटों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

सागर में भी छुट्टी घोषित

सागर जिले में भी जिला प्रशासन ने प्राथमिक स्कूलों के बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में अवकाश का आदेश बुधवार को जारी किया है। यह गुरुवार से 30 अप्रेल तक प्रभावी रहेगा। पत्रिका ने 19 अप्रेल को तपती गर्मी में स्कूल पहुंच रहे बच्चे खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद अवकाश के निर्देश जारी किए गए। प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 वीं तक के समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राह्रश्वत शालाओं के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रेल तक अवकाश घोषित किया गया है। बता दें कि 1 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें

कार से खाटू श्याम के लिए निकले और अपनी ही मासूम बच्ची को सड़क पर रोता छोड़ भाग गए मां-पिता
Published on:
26 Apr 2026 11:34 am
Also Read
View All