उज्जैन

ये देखिए… सिंहस्थ के घटिया निर्माण की कैसे खुली रही है पोल

मंत्री के भाई ने बनाया ३० करोड़ का फोरलेन ब्रिज, सरफेस उखड़ी, गड्ढे हुए और सरिए बाहर निकले
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2018, 8:04 AM IST
patrika
ujjain news,simhastha,30 million,Poor construction,

उज्जैन. सिंहस्थ २०१६ में ३० करोड़ रुपए खर्च कर बनाए एमआर-५ फोरलेन आरओबी (आगर रोड से मक्सी रोड को जोडऩे वाला) खस्ताहाल होने लगा है। ब्रिज की सरफेस उखड़ गई है, सीमेंट-कांक्रीट की सड़क पर गड्ढे हो गए तो ब्रिज में लगे सरिए बाहर निकल आए हैं। ब्रिज पर हुए गड्ढे से यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ब्रिज की हालत यह है कि भारी वाहन निकलने के दौरान कंपन भी महसूस होने लगा है। महज दो साल के भीतर ही फोरलेन ब्रिज के खराब होने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
एप्रोच रोड पर भी गड्ढे, फिसलते वाहन
फोरलेन पर आगर रोड की तरफ से एप्रोच रोड भी खराब हो गया है। सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए हैं, जो दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं। गड्ढे के कारण चालक वाहन रोकता है ऐसे में पीछे आ रहे वाहन के टकराने की आशंका बनी रहती है। रात के समय फोरलेन और खतरनाक हो जाता है।
मंत्री राजेंद्र शुक्ला के भाई विनोद कुमार शुक्ला ने सिंहस्थ २०१६ में आधे दर्जन ब्रिजों के निर्माण का ठेका लिया था। इसमें एमआर-५, एमआर-१०, चिंतामण सहित अन्य ब्रिज शामिल हैं। बता दें, सिंहस्थ में बने ज्यादातर ब्रिज की हालत खराब हो गई है। कई में सड़क खराब हो गई है, ज्वाइंट टूट गए हैं।
&कल मैं ब्रिज को देखता हूं। ब्रिज पर गड्ढे या अन्य सुधार की जरूरत है तो ठेकेदार से कहकर दुरुस्त करवाया जाएगा।
बीडी शर्मा, एसडीओ, सेतु निगम

समानता आंदोलन संघर्ष समिति ने बंद को दिया समर्थन
उज्जैन. सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट को लेकर दिए गए फैसले से उत्पन्न स्थिति के संबंध में सामान्य वर्ग, सवर्ण समाज, पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को समानता आंदोलन संघर्ष समिति द्वारा समर्थन दिया जा रहा है। समानता आंदोलन संघर्ष समिति के संयोजक यशवंत अग्निहोत्री और नगर संयोजक निर्दोष निर्भय ने बताया कि सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग द्वारा 10 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया गया है। समानता आंदोलन संघर्ष समिति ने इसका समर्थन करेगी। समिति ने व्यापारियों से स्वैच्छिक रूप से दोपहर तक स्बंद रखने का आह्वान किया है।

Published on: