पश्चिमी विक्षोभ कर रहा मौसम पर असर
नागदा. मकर संक्रांति के बाद से सुस्त हुई सर्दी ने दोबारा तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिलाज बदला है। गुरुवार की सुबह से शहर दोपहर 12 बजे तक कोहरे की चादर में लिपटा रहा। बुधवार को तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इधर गुरुवार को पूरा दिन शहरवासियों को सर्द हवा का सामना करना पड़ा। मौसम में हुए एकाएक बदलाव को मौसम विशेषज्ञ पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप बता रहा है। बता दें, कि उत्तर प्रदेश पर शक्तिशाली हवा चक्रवात के बनने के संकेत मिले है, उक्त हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही है। जिसके चलते मौसम में बदलाव व कोहरे की स्थिति बन रही है।
तेज रफ्तार के साथ जारी रही हवा
गुरुवार की सुबह से देर शाम तक तेज शीत हवा का कहर जारी रहा। हवाओं के चलते शहरवासी घरों में ही दुबके रहे। शहर के प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव तापकर राहत की सांस लेते दिखाई दिए। मौसम परिवर्तन होने से दिल्ली से चलकर इंदौर की ओर जाने वाली दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन निर्धारित समय से आधा घंटा देरी से शहर पहुंची। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश के आसर बन सकते है। हालांकि मौसम की फॉरकास्ंिटग भोपाल से की जा रही है, तो बारिश के बारे में कुछ कह पाना संभव नहीं है।
हवा का रुख दक्षिणी बनने से वातावरण में नमी
हवा का रुख दक्षिणी बने रहने से वातावरण में नमी आंकी जा रही है। इससे आसमान पर बादल छाए दिखाई दे रहे हैं। बादलों के कारण रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बुधवार शाम से तेज गति से हवा चलने के कारण रात के तापामन में गिरावट होने की संभावना बताई जा रही है। गुरुवार को पूरा दिन सूर्य बादलों की ओट में छिपा रहा है। जिससे शहरवासियों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।
गर्म कपड़ों में लिपटे रहे शहरवासी : सर्द मौसम से बचाव के लिए गुरुवार को पूरा दिन शहरवासी गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। खासकर स्कूली बच्चे व महिलओं का समूह गर्म कपड़ों में लिपटा दिखाई दिया। इधर सर्द हवा के प्रकोप से बचाव के लिए वाहन चालक शॉल व मोफलर लपेट कर वाहन चलाते हुए नजर आए। कोहरे के कारण जनजीवन असामान्य दिखाई दिया। बायपास मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही कम ही दिखाई दी। दोपहर 12 बजे बाद कोहरा छंटते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।