उज्जैन

आज से बदल गई महाकाल भस्म आरती की व्यवस्था, टिकट बुकिंग के लिए नहीं लगेगी लंबी लाइन

Ujjain Bhasma Aarti Offline Ticket Booking Process: आप भी जा रहे हैं महाकाल दर्शन करने तो पहले पढ़े लें ये जरूरी खबर, भस्म आरती ऑफलाइन टिकट बुकिंग के लिए आज से नई व्यवस्था शुरू हो गई है, देर रात तक लाइन में लगने की झंझट खत्म
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2025, 10:32 AM IST
Bhasma Aarti Offline Ticket Booking Process
Bhasma Aarti Offline Ticket Booking Process Changed

Ujjain Bhasma Arti Offline Ticket Booking: महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के लिए ऑफलाइन टिकट लेने वाले श्रद्धालुओं को लंबी प्रतीक्षा से राहत मिलेगी। मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने बताया, दर्शनार्थियों को ऑफलाइन अनुमति के लिए शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच फार्म दिए जाएंगे। अगले दिन आइडी की फोटो कॉपी के साथ सभी को उपस्थित होना पड़ेगा।

सुबह 7 बजे से 10 बजे तक दिए जाएंगे टिकट

फोटो खींचकर सुबह 7 से 10 के बीच अनुमति टिकट दिए जाएंगे। भस्म आरती के लिए 300 ऑफलाइन टिकट रोज उपलब्ध रहेंगे। इनका पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरण होता है। नई व्यवस्था से देर रात तक खड़े रहने की परेशानी खत्म होगी।

पहले ये थी ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था

बता दें कि अब तक ऑफलाइन टिकट बुकिंग के लिए अब तक एक निश्चित समय था, भक्त देर रात तक लंबी कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करते थे। ये लाइन एक दिन पहले सुबह 6 बजे से लगने के बाद भी देर रात तक लगती थी। भक्तों की इस परेशानी को दूर करने करते हुए अब मंदिर प्रशासन ने नई व्यवस्था शुरू की है। आज से भक्तों को देर रात तक लंबी लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


Updated on:
9 Jan 2025, 10:32 AM IST
Published on: