उज्जैन

Corona Update : अब तक शहर में सामने आ चुके हैं 2718 पॉजिटिव, 532 केस अब भी एक्टिव

उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पुष्टि हुई है। इसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमित 2718 हो चुके हैं। हालांकि, अब तक 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 2097 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब 532 केस एक्टिव हैं।

2 min read
Corona Update : अब तक शहर में सामने आ चुके हैं 2718 पॉजिटिव, 532 केस अब भी एक्टिव

उज्जैन/ वैसे तो मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस के केसों में काफी तेजी आने लगी है। इन्ही में से एक जिला है उज्जैन। उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2718 हो गई है। जबकि, 89 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 2097 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 532 केस एक्टिव हैं। इनमें से 154 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


रतलाम में 24 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 24 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 14 रतलाम और 10 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1815 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1466 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 36 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 313 एक्टिव केस बचे हैं।


नीमच में आज 35 प़ॉजिटिव केस

रात तक प्राप्त रिपोर्ट में 35 पॉजिटिव मरीज़ के सामने आने की पुष्टि हुई है। नोडल ऑफिसर भव्या मित्तल ने बताया कि, जिले में 35 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं, रात तक संक्रमितों की संख्या 1878 हो गई है। अब तक कुल 1367 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, जिले में मृतकों कुल संख्या 29 हो गई है। जिले में अब भी 482 केस एक्टिव हैं।


24 घंटे में सामने आए 15 पॉजिटिव

जिले में आज कोरोना के 15 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब जिले में कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2493 हो चुकी है। जिले में अब तक 19 मरीज संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से 2274 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 200 केस अब भी एक्टिव हैं।

Published on:
24 Sept 2020 12:34 pm
Also Read
View All