उज्जैन

उज्जैन को सीएम मोहन यादव देंगे बड़ी सौगात, शुरू होगा 8000 करोड़ का मेगा सोलर प्रोजेक्ट

MP News: अंतरराष्ट्रीय जैक्सन ग्रुप उज्जैन जिले में मक्सी के नजदीक बरंडवा में 8 हजार करोड़ का मेगा सोलर प्रोजेक्ट शुरू करने वाला है। दो चरण में होने वाले प्रोजेक्ट की नींव 14 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) रखेंगे।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2025, 3:32 PM IST
CM Mohan Yadav will inaugurate Bhairavnath Temple
CM Mohan Yadav will inaugurate Bhairavnath Temple (फोटो सोर्स : @DrMohanYadav51)

MP News: अंतरराष्ट्रीय जैक्सन ग्रुप उज्जैन जिले में मक्सी के नजदीक बरंडवा में 8 हजार करोड़ का मेगा सोलर प्रोजेक्ट शुरू करने वाला है। दो चरण में होने वाले प्रोजेक्ट की नींव 14 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) रखेंगे। साथ ही चार अन्य उद्योगों का भूमिपूजन करेंगे। प्रोजेक्ट से करीब 4 हजार लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा।

औद्योगिक विकास का नया युग होगा प्रारंभ

जिले में लगातार बड़े उद्योगों की आमद हो रही है। पेप्सीको, आयशर के बाद अब जैक्सन ग्रुप भी यहां निवेश कर रहा है। जैक्सन ग्रुप बरंडवा उद्योगपुरी में दो चरणों में सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्लांट मेला प्लांट स्थापित करेगा। 14 नवंबर को मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा बरंडवा में जैक्सन ग्रुप के मेगा सोलर प्रोजेक्ट सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के भूमिपूजन और लोकार्पण प्रस्तावित है। यह कार्यक्रम प्रदेश में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और सोलर उपकरणों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। विश्वस्तरीय जैक्सन ग्रुप के निवेश से उज्जैन के साथ ही जिले के तराना तहसील के ग्राम बरंडवा, कनासिया और शाजापुर जिले के मक्सी में औद्योगिक विकास का नया युग प्रारंभ होने की उम्मीद है।

भूमिपूजन और लोकार्पण होगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव(CM Mohan Yadav) शाजापुर जिले के मक्सी औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 में आदित्य वुड पैकेजिंग, पुष्टि फार्माकेम प्रालि का भूमिपूजन किया जाएगा। रुक्मणि एंड सन्स और योनको प्रोटींस प्रालि का लोकार्पण होगा। ये इकाइयां क्रमश: वुडन पैलेट्स, फार्मा केमिकल्स, कृषि और घरेलू उत्पाद और बायो स्टिमुलेट्स के निर्माण से जुड़ी हैं। इन सभी परियोजनाओं से संयुक्त रूप से प्रदेश में 8185 करोड़ रुपए का निवेश और 4330 रोजगार अवसरों का सृजन होगा।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को कलेक्टर रौशनकुमार सिंह व एसपी प्रदीप शर्मा ने एमपीआइडीसी के ईडी राजेश राठौर और तराना एसडीएम बृजेश सक्सेना के साथ बरंडवा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यक्रम सुचारु संपन्न करने के निर्देश दिए। एमआइडीसी कार्यकारी निदेशक राठौर ने बताया, भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

टॉप कॉन सोलर मॉड्यूल तकनीक का उपयोग होगा

तराना तहसील के बरंडवा में औद्योगिक क्षेत्र फेज 2 में जैक्सन ग्रुप 8 हजार करोड़ से अधिक के निवेश से अत्याधुनिक सोलर मॉड्यूल इकाई स्थापित करेगा। यह परियोजना दो चरणों में पूर्ण होगी। पहले चरण में 3 गीगावॉट सौर मॉड्यूल और 3 गीगावॉट सौर सेल निर्माण संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसमें लगभग 1 हजार 47 करोड़ का निवेश होगा। दूसरे चरण में सोलर सेल, इंगॉट्स और वेफर्स निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी, जिसमें 7105 करोड़ रुपए का निवेश प्रस्तावित है। इस संयंत्र में नवीनतम टॉप कॉन सोलर मॉड्यूल तकनीक का उपयोग किया जाएगा। परियोजना से चार हजार लोगों को प्रत्यक्ष और चार हजार से अधिक को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

Updated on:
12 Nov 2025, 3:32 PM IST
Published on: