उज्जैन

‘विक्रमोत्सव 2026’ को प्रतिष्ठित बीटा गोल्ड अवार्ड, सीएम मोहन यादव की पहल को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

Vikramotsav 2026 : बीटा की टीम भोपाल आकर मुख्यमंत्री को सौंपेगी 'गवर्नमेंट इवेंट ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड। इस वर्ष विक्रमोत्सव को मिला यह तीसरा राष्ट्रीय सम्मान, 139 दिनों तक चला था भव्य आयोजन। डिजिटल माध्यमों से देश-दुनिया के 17.72 करोड़ से अधिक लोग इस उत्सव से जुड़े।
less than 1 minute read
Vikramotsav 2026
Vikramotsav 2026 ('विक्रमोत्सव 2026' को मिला प्रतिष्ठित बीटा गोल्ड अवार्ड Photo Source- Patrika)

Ujjain News :मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर बड़ी पहचान मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अनूठी पहल पर आयोजित होने वाले 'विक्रमोत्सव 2026' को इस साल का तीसरा राष्ट्रीय सम्मान हासिल हुआ है। देहरादून में आयोजित 'हिन्दुस्तान 2.0 नेशनल चिंतन शिविर एवं एक्स्पो' में विक्रमोत्सव 2026 को बीटा अवार्ड्स के अंतर्गत गवर्नमेंट इवेंट ऑफ द इयर, गोल्ड अवार्ड से नवाजा गया है। इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑफ इवेंट इंडस्ट्री द्वारा दिए गए इस सम्मान को सौंपने के लिए बीटा की टीम जल्द ही भोपाल आकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यह पुरस्कार प्रदान करेगी।

वर्ष 2026 की 'हैट्रिक' और पूर्व के गौरवशाली सम्मान

विक्रमोत्सव को मिला यह सम्मान इस वर्ष की तीसरी बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले नई दिल्ली में आयोजित 'शो ऑफ इंडिया कॉन्क्लेव 2026' में इसे दो अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। इनमें - गोल्ड अवॉर्ड: सांस्कृतिक लाइव इवेंट ऑफ द ईयर की श्रेणी में तथा दूसरा सिल्वर अवॉर्ड, लाइव इवेंट में सर्वश्रेष्ठ शासकीय सहभागिता के लिए।

विरासत से विकास का संकल्प हो रहा साकार

मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विरासत से विकास' के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। उज्जैन से शुरू हुआ यह आयोजन अब भारतीय संस्कृति, इतिहास और विरासत के एक राष्ट्रीय उत्सव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यह उपलब्धि बड़े पैमाने पर सरकारी आयोजनों के लिए पूरे देश में एक नया मानक स्थापित करती है।

Updated on:
18 Jul 2026 02:47 pm
Published on:
18 Jul 2026 02:47 pm