उमरिया

रात में सडक़ किनारे के पेड़ और डिवाइडर दूर से नजर आएंगे

सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे उपकरण

2 min read
May 11, 2018
At night the roadside trees and dividers will be seen from a distance

उमरिया. नगर सौंदर्यीकरण योजना के अंतर्गत नगरपालिका ने शहर के मुख्य मार्गों का चौड़ीकरण, नवीनीकरण व डिवाइडर आदि का निर्माण तो कराया, लेकिन यातायात सुरक्षा के उपाय फिर भी अधूरे ही थे। डिवाइडरों के कारण भी रात को कई दुर्घटनाएं हो रहीं थीं। इन स्थितियों से निपटने यातायात विभाग ने चालकों को सतर्क करने और उनके गति निर्धारण की दिशा में प्रयास शुरू किया है। नगर में सडक़ सुरक्षा बढ़ाने तथा वाहन चालकों को सतर्क करने यातायात पुलिस तेजी से उपाय कर रही है। कुछ समय पूर्व उसने प्रमुख लगभग 10 चौराहों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और अब सडक़ों पर प्रिजमेटिक रेडियम लैंस के रिफलेक्टर और रात को चमकने वाले उपकरण लगवाए जा रहे हैं। जिससे वाहन चालकों को रात में भी सडक़ किनारे के पेड़ और डिवाइडर दूर से नजर अंाएगे। यह उपाय नगर के आसपास स्थित पाच जर्जर पुलों पर भी किए जा रहे र्है। इनमें बरबसपुर के दोनो पुल शामिल हैं। यहां अंधेरे और जर्जर सडक़ के कारण आए दिन दुर्घनाएं होती हैं। यातायात विभाग यहां संकेतक बोर्ड भी लगवाएगा।
बताया गया कि सडक़ों की लेन व चौड़ाई तथा वहां पर पेड़ होने की स्थिति बताने के लिए पिजमेटिक रेडियम लैंस वाले रिफलेक्टर लगावाए जा रहे हैं। जिनमें प्रकाश पड़ते ही चमक नजर आएगी और वाहन चालक सतर्क हो सकेगा। यातायात पुलिस गांधी चौक, रणविजय चौक, चंदिया चौक, जय स्तंभ, खलेसर सिंगल फाटक, चपहा कालोनी आदि की ओर कार्य शुरू करेगी। उसने स्टेशन रोड तथा बाजार क्षेत्र की सडक़ों पर कार्य शुरू कर दिया है। इन स्थानों पर दिन भर सबसे अधिक वाहन चलते हैं और भीड़भाड़ बनी रहती है।

फाइबर के लग रहे स्पीड ब्रेकर
बताया गया कि मुख्य मार्गों पर बने डिवाइडरों से वाहन चालक नहीं टकराएं इसके लिए डिवाइडरों में सोलर पावर डेलीनेटर उपकरण लगवाए जा रहे हैं। यह दिन भर सौर ऊर्जा लेकर रात में भी रोशनी प्रदान करेंगे। इनसे वाहन चालकों को डिवाइडरों की स्थिति का पता चलेगा। चौराहों पर स्पीड बंप उपकरण लगवा रहे हैं। यह फाइबर के स्पीड ब्रेकर हैं जो वाहनों की गति को नियंत्रित कर देंगे। शहर की सडक़ों पर ढाल तो है पर ब्रेकर कहीं नहीं हैं। वाहन चालक मनमानी गति से वाहन चलाकर चौराहों में भिड़ंत की स्थिति निर्मित करते हैं। इसलिए स्पीड बंप गति नियंत्रित करने जरूरी माने जा रहे हैं।
इनका कहना है
शहर में सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम करने यातायात विभाग प्रयास कर रही है। आवश्यकतानुसार सतर्कता के लिए उपकरण लगवाए जा रहे हैं। लेकिन वाहन चालकों को भी नियंत्रण से काम लेना होगा। जिससे दुर्घटना न हो।
अखिल सिंह, यातायात प्रभारी उमरिया।

ये भी पढ़ें

चेक क्लियरेंस की नहीं दी जाती जानकारी

ये भी पढ़ें

वार्ड व ग्रामसभा कर दी असंगठित मजदूरों की जानकारी

Published on:
11 May 2018 05:40 pm
Also Read
View All