उमरिया

महिला स्वास्थ्य शिविर में हमला

विवाद पर अपने ही घर को लगाई आग

2 min read
May 04, 2018
Attack in Women's Health Camp

उमरिया/करकेली. आंगनबाड़ी केन्द्र उजान में महिला स्वास्थ्य शिविर में असमाजिक तत्वों द्वारा बांधा पहुंचाकर कर्मचारी पर पत्थर से हमला किया गया। जिससे एलएचबी ऊषा सिंह के पति मनीष सिंह के सिर में चोंट आयी है। आरोपी का नाम रवि बैगा बताया गया है। शिविर में डॉ. वरुण विश्वास, एलएचबी ऊषा सिंह, एमपीडब्ल्यू प्यारेलाल महोबिया, पुरुष नर्स शकील खान, एएनएम पूजा सिंह, एएनएम दीप कुमारी तिवारी, आंगनबाड़ी सहायिका मुन्नी बाई, आशा कार्यकर्ता माया सिंह उपस्थित रहे। बताया गया है कि शिविर में आरापी अंदर घुसकर विवाद करने लगा और जब उसे बाहर किया जा रहा था, तभी उसने मनीष सिंह के उपर पत्थर से हमला कर दिया। डॉ. वरुण मिश्रा द्वारा इस घटना को जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उमेश नामदेव को सूचना दी, जिस पर वे तत्काल उपस्थित होकर नौरोजाबाद थाने को सूचना दी और आगे की कार्रवाई के लिये डॉ. वरुण विश्वास को अधिकृत किया।
उमरिया. जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर ग्राम बड़ेरी में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे उपद्रवी बेटे गुड्डू पिता रामलला मिश्र उम्र 35 वर्ष ने अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में घर के अधिकांश भाग जल के राख हो गया है। घटना के दौरान परिवार के बांकी सदस्य समय रहते घर से बाहर आ गए थे, वरना किसी बड़ी घटना से इनकार नही किया जा सकता। घटना की जानकारी पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई, पर शातिर मिजाज का बेटा मौके से फरार हो गया। पीडि़त माता ने इस मामले की शिकायत की है।

करकेली में 179 क्ंिवटल गेहूं की हुई खरीदी
करकेली. आदिम जाति सहकारी मर्यादित समिति करकेली के गेहूं खरीदी केन्द्र में किसान अपना उर्पाजित गेहूं को विक्रय के लिये ला रहे हैं। गुरुवार तक इस केन्द्र में 179 क्ंिवटल गेहूं खरीदी की जा चुकी है। प्रबंधक सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा बताया गया कि ऐसे किसान जिनका गेहूं विक्रय हेतु पंजीयन है, वह अपना उर्पाजित गेहूं विक्रय केन्द्र में अतिशीघ्र लायें। केन्द्र में किसानों के लिये पानी की सुविधा, धूप से बचने के लिये शेड की व्यवस्था की गयी है।

ये भी पढ़ें

किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

ये भी पढ़ें

स्वास्थ्यकर्मी करते है मरीजों का इलाज
Published on:
04 May 2018 05:30 pm
Also Read
View All