उमरिया

जर्जर सडक़ पर यात्रा करना मुश्किल

बाइक सवार ने युवक को मारी ठोकर, हालत गंभीर

2 min read
May 13, 2018
Difficult to travel on shabby road

उमरिया/मंगठार. संजय गांधी ताप विद्युत गृह से लगे आस-पास के गांवों को जोडऩे वाली सडक़ इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। कारण जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान न दिया जाना है। जबकि इस सडक़ के बगल से ही पावर हाउस के केनाल निकले हुए हैं, फिर भी यहां की स्थिती में सुधार न होना अत्यंत सोचनीय विषय है। गौरतलब है कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह के गेट क्रमांक एक से लेकर नया मंगठार, बरा टोला, कुरकुचा, सुन्दरी, सुंदर-दादर सहित अन्य गांवों जोडऩे वाले मार्ग में पक्की सडक़ एवं रेलिंग का निर्माण न होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। पावर हाउस चलाने में अपना प्रमुख योगदान देने वाले मजदूर फिर चाहे वह रेजा हो या बेलदार सभी इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में आने वाले इन मजदूरों की जान में खतरा मंडरा रहा है, लेकिन वर्षों से संचालित मार्ग में अब इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं कि गाड़ी या साइकल गड्ढे को बचाने के चक्कर में कई बार पावर हाउस के इंटेक केनाल में जाते-जाते बच जाती है। बताया गया कि मार्ग के किनारे रेलिंग न होने के कारण कई बार साइकल सवार एवं अन्य लोग गहरे पानी में जाने से बच चुके हैं। गौरतलब है कि वर्षों पूर्व प्रबन्धन द्वारा गेट नंबर एक से जाने वाले मार्ग के केनाल सहित अन्य केनाल के ऊपर हल्के वाहन एवं पैदल चलने वाले श्रामिकों के लिए पुल निर्माण करवाया गया था। जिससे सभी को सुविधा प्राप्त हो और पावर हाउस के अंदर से आवागमन बन्द किया जा सके, लेकिन पुल निर्माण तो कराया गया, लेकिन सडक़ निर्माण कार्य न होने के कारण आज भी यहां निवासरत हजारों श्रामिकों को जान हथेली में लेकर आवागमन करना पड़ रहा है। जबकि इस परियोजना को चलाने में इन्हीं मजदूरों का प्रमुख योगदान है, भविष्य में इस ओर ध्यान नही दिया गया तो किसी दिन किसी बड़ी अप्रिय घटना से इनकार नही किया जा सकता है। देखा जाए तो यही हाल पावर हाउस से कालोनी जाने वाली सडक़ का भी है कई महीनों से टेंडर हो जाने की बात तो कही जा रही है, लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ न होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कालोनीवासियों व ग्राम वासियो ने जिम्मेदारों से इस ओर ध्यान देकर निर्माण कार्य करवाये जाने की मांग की है।
उमरिया. चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम हर्रवाह निवासी एक युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का नाम कमलेश कोल पिता छोटेलाल कोल उम्र 35 साल बताया गया है। मिली जानकारी अनुसार युवक किसी काम से मार्केट जा रहा था, तभी उसे एक अज्ञात बाइक चालक ने ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही युवक दूर जा गिरा जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 279, 337 ताहि के तहत अपराध दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना की जा रही है।

ये भी पढ़ें

नहीं मिलता कुपोषित बच्चों का डाटा

Published on:
13 May 2018 05:24 pm
Also Read
View All