उमरिया

मांगें नहीं मानी तो रोकेंगे ट्रेन

ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Jul 24, 2018
Do not accept demand, train will stop
Do not accept demand, train will stop

उमरिया. जिले में ट्रेनों के स्टापेज तथा अन्य सुविधाओं को लेकर कांग्रेस द्वारा सोमवार को रेल मंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर माल सिंह को सौंपा गया। इस मौके पर उमरिया, चंदिया, करकेली, नौरोजबाद, पाली, महरोई तथा दमोय सहित जिले के लगभग हर क्षेत्र के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गये ज्ञापन मे रेल प्रशासन पर जिले की घोर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए साफ तौर पर यह चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों और समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं हुआ तो अधिकारियों का घेराव और रेल रोकने जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटा जायेगा। ज्ञापन में उमरिया रेलवे स्टेशन पर सभी ट्रेनों का स्टापेज, वाया उमरिया नागपुर के लिये सीधी रेल सेवा शुरू करने, प्लेटफार्म पर पृथक कोच डिस्प्ले लगाने, सिग्नल टोला फाटक पर ओव्हर ब्रिज का निर्माण, खलेसर और महरोई रेलवे अंडर ब्रिज से ज्वालामुखी अंडर ब्रिज की सडक़ों को जोडऩे, प्लेट फार्म को मॉडल रेलवे स्टेशन के अनुसार विकसित करने, जिले के दमोय रेलवे स्टेशन के समीप निर्मित अण्डर ब्रिज को दुरूस्त कराने, दमोय एवं महरोई रेलवे स्टेशनो पर आवश्यक ट्रेनों का ठहराव कराने एवं दोनो स्टेशनों मे बेहतर यात्री सुविधायें प्रदान कराने के अलावा जिले के चंदिया, करकेली, नौरोजाबाद, पाली, घुनघुटी एवं बंघवाबारा स्टेशनों पर आवश्यक ट्रेनों का स्टापेज और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांगों का उल्लेख है। ज्ञापन सौंपने के बाद पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि रेलवे द्वारा देश के विकास और राजस्व मे महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उमरिया जिले के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर न्यायपूर्ण और स्वीकार्य नहीं है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री ठाकुर दास सचदेव, पूर्व विधायक शकुंतला प्रधान, अमृतलाल यादव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, मो. नईम, राहुलदेव सिंह, सावित्री सिंह, शकुतला धुर्वे, सुरेश सिंह, मयंक प्रताप सिंह, मुकेश तिवारी, पीके मिश्रा, सुभाषनारायण सिंह, लाल बहादुर सिंह, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, संतोष सिंह बालीवाल, संतोष सिंह बिजौरी, नीरज सिंह, अशोक मिश्रा, आकाशदीप शुक्ला, इंजी. विजय कुमार कोल, मनोहर मरावी, निरंजन प्रताप सिंह, विपिन सिंह रघुवंशी, पप्पू चौधरी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Published on:
24 Jul 2018 06:23 pm