बैंक की सेवाओं से असंतुष्ट हो रहे उपभोक्ता
उमरिया. राष्ट्रीय कृत बैंको में इन दिनों ग्राहकों को उचित सेवा नहीं दी जा रही है। विशेष रूप से बैंकों में सबसे अग्रणी बैंक स्टेट बैंक ऑफ उमरिया की मुख्य शाखा में तो ग्राहकों से कुछ कर्मचारियों को छोडक़र बैंक प्रबन्धक और अन्य कर्मचारी सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। जिससे ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चेक में किसी प्रकार की परेशानी हो तो उसे अपने पास ही रख लेते हैं, उसके क्लियरेंस की कोशिश नहीं की जाती है। पास बुक में स्टेटमेंट दर्ज कराने के लिए वेंडिग मशीन के पास जाने की सलाह दी जाती है, यदि वो मशीन खराब हो तो भी स्टेटमेंट दर्ज करने में देर की जाती है। बताया गया है कि इस शाखा में कुछ माह पहले तक इस प्रकार की कोई समस्या नही हुआ करती थी। यह समस्या केवल चार माह से शुरू हुई है। बैंक प्रबन्धक की लापरवाह पूर्ण शैली के कारण अधिकांश कर्मचारी अपने कार्य सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। बैंक के कुछ कर्मठ कर्मचारी अधिकारी रवि, धर्मवीर सिंह जैसों के कारण इस बैंक की शाखा कुछ साख बची हुई है अन्यथा यह स्थिति और बिगड़ सकती थी।
ग्राहकों होती है परेशानी
चेक को क्लियरेंस नहीं होने की स्थिति में इसकी जानकारी ग्राहकों को नहीं दी जाती है। तीन माह पहले बैंक में जमा चेक को बिना क्लिेरियंस किये ही बैंक में ही रखा गया था। चेक के बारे में ग्राहक के द्वारा पता करने पर ही यह जानकारी दी जा रही है, कि चेक में हस्ताक्षर की गड़बड़ी है। जबकि चेक क्लियरेंस नहीं होने की स्थिति में ग्राहक को सीधे ही जानकारी दी जानी चाहिये थी।
पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं
गौरतलब है कि बैंक की मुख्य शाखा स्टेशन रोड पर स्थित है। यहां पार्किंग नहीं होने के कारण ग्राहकों को अपने वाहनों को रोड पर ही खडे करना पडता है। बैंक के पास ही शराब की दुकान भी है, जिसके कारण पीने वालों की भीड़ भी लगी रहती है। इस बैंक से दो बार लूट की घटनाऐं हो चुकी है, जिनका खुलासा अभी तक नहीं हो सका। स्टेशन रोड पर स्टेट बैंक की मुख्य शाखा होने के कारण मुख्य सडक़ पर अधिकांश समय जाम जैसी स्थिति भी बनती रहती है। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों से यह समस्या और भी गंभीर बन जाती है।
इनका कहना है
चेक क्लिेरियंस नहीं होने की स्थिति में ग्राहक को सूचना दी जाती है। इस मामले में ऐसा क्यों हुआ है, मैं दिखला लेता हॅूं।
आर के भारद्वाज, शाखा प्रबंधक, स्टेट बैंक, उमरिया।