उमरिया

पक्षकारों को दी गई कानून विधि की जानकारी

पाली न्यायालय में लगा विधिक साक्षरता शिविर

2 min read
May 13, 2018
Information of law law given to parties

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा पाली व्यवहार न्यायालय में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित तमाम पक्षकारों व जनसामान्य को विधिक जानकारी से अवगत कराया गया साथ ही महिला उत्पीडऩ आपसी विवाद घरेलू हिंसा आपराधिक वारदात आदि की जानकारी देकर जीवन को अपराधमुक्त रखने की समझाइश दी गई। शिविर में उपस्थित विद्वान अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार रखकर कानूनी सलाह को साझा किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पाली न्यायालय के न्यायधीश विकास शर्मा, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुदामा विश्वकर्मा, अधिवक्ता मुसाफिर राय, सरजू खण्डेलवाल, अनिल द्विवेदी, आशिक हुसैन, विद्यादर्शन वासवानी, अजय शिवहरे, परमेश्वरपुरी गोस्वामी, सुरेश विश्वकर्मा, सुलेमान खान, प्रकाश सोनकर सहित पक्षकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इन्फार्मेशन कियोस्क मशीन का शुभारंभ
पाली व्यवहार न्यायालय न्यायधीश विकास शर्मा के कर कमलों द्वारा पक्षकारों और विद्वान अधिवक्ताओं की मौजूदगी में इन्फॉर्मेशन कियोस्क मशीन का शुभारम्भ किया गया। बताया गया है कि लंबे समय से इस उपलब्धता की मांग की जा रही थी, जहां आज न्यायधीश श्रीशर्मा के द्वारा यह उपलब्धि प्रदाय की जा रही है। जिससे पक्षकारों और अधिवक्ताओं को अपने मामलो की जानकारी अल्प समय मे केश नम्बर डालते ही विवरण प्राप्त हो जाएगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर युकां कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
उमरिया. युवा कांग्रेस उमरिया के अध्यक्ष मो. असलम शेर ने बताया कि केशवचंद यादव के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बांधवगढ़ उमरिया युवा कांग्रेस द्वारा खुशियां मनाई गईं। गांधी चौक उमरिया में पटाखे फोड़े गये, मिठाईंयां बांटी गईं एवं केशवचंद यादव को बधाई दी गई एवं श्रीनिवास बी व्यंकटेश को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर उपस्थित युवा कांग्रेसजनों में युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो. असलम शेर, राजीव सिंह बघेल, अनुज सेन, बिलाल खान, अरशद अंसारी, राममिलन कुशवाहा, सोहेल खान, रामकरन यादव, अफसर खान, कोमलचंद विश्वकर्मा, शेख शौरभ, अनुराग गप्ता आदि भारी संख्या में युवा काँग्रेसजन उपस्थित रहें।

ये भी पढ़ें

जर्जर सडक़ पर यात्रा करना मुश्किल

ये भी पढ़ें

बारात ले जा रहा ट्रेक्टर पलटा

Published on:
13 May 2018 05:33 pm
Also Read
View All