
Tractor reflex taking procession
उमरिया. जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम धमोखर के पास कोड़ार मोड़ में चालाक की लापरवाही से ट्राली पलटने से 22 बैगा समुदाय के लोग घायल हो गए। पलटते ही बारातियों से भरी लोगों की चीख पुकार शुरु हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही लोगों ने घायलों का बचाव में जुट गये। बताया गया कि ट्रेक्टर चालक शराब के नशे में तेज वाहन चला रहा था। वहीं ट्रेक्टर में बैठे बारातियों द्वारा नाच रहे थे, तभी यह घटना घटित हुई। बारात में शामिल घायल मल्ली बैगा बताया कि वे ग्राम कोड़ार से ट्रेक्टर ट्राली से बारात ग्राम चांपर जा रहे थे, तो ड्राइवर बहुत तेज चला रहा था। सब लोग मना किये कि तेज मत चलाओ तब भी नहीं माना और धमोखर के पास लाकर पलटा दिया। जिससे बैठे सवार गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद ड्राईवर को उसका मालिक लेकर भाग गया। हालांकि ट्रेक्टर में मालिक का नाम दुलीचंद यादव लिखा है और ट्राली का नंबर एमपी 17एए 5570 है। घायलों में कमलेश बैगा, मल्ली बैगा, नन्द किशोर बैगा, नंदे लाल बैगा, धर्म दास बैगा, लाला बैगा, राजकुमार बैगा, तारे लाल बैगा, रिंकू बैगा, बनवारी बैगा, नेमजी कुमार बैगा, अमृत लाल बैगा, शिव कुमार बैगा, नंदी लाल बैगा, सुग्रीव बैगा एवं बाजा बजने वाले रमेश नेतम, राजेंद्र कुमार नेतम, निरपत सिंह, हेमराज नेतम, अनिल धुलिया, रोशन नेतम और महेंद्र नेतम शामिल हैं। इस बारे में 108 के तकनीशियन आबिद शेख बताये कि हम लोगों को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंचे जब वहां देखे कि करीब 20 लोग घायल हैं तो 2 वाहन और भेजे कुछ लोग अपने साधन से आ गए थे। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस आर कानस्कर ने बताया कि जो घायल आये हुये है उनमें बहुत सीरियस थे, जिसमें 3 फ्रेक्चर्स थे तथा 7 छोटे -छोटे बच्चे थे, उनकी सुपरफिसियल थी और एक बेहोशी की हालत में था। इसके अलावा 18-19 लोग हैं। जिनको साधारण चोंट आयी है और 3 गंभीर हैं। इस मामले में जांचकर्ता अधिकारी ए के त्रिपाठी का कहना है कि धमोखर के पास ट्राली पलट जाने से बैगा परिवार की बारात के 20 लोग घायल हैं। 3 लोगों को अभी फ्रेक्चर है पुलिस कार्यवाही कर रही है।
Published on:
13 May 2018 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
