उमरिया

मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने जैव विविधता बनाए रखना जरूरी

विश्व मृदा दिवस पर मुदरिया शासकीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन, मिट्टी के संरक्षण के लिए लोगों जागरूक करना उद्देश्य

less than 1 minute read
Dec 06, 2025
विश्व मृदा दिवस पर मुदरिया शासकीय स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन, मिट्टी के संरक्षण के लिए लोगों जागरूक करना उद्देश्य

विश्व मृदा दिवस पर शासकीय विद्यालय ग्राम पंचायत मुदरिया में युवा टीम उमरिया द्वारा विद्यालय प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार साहू, यूथ इको क्लब प्रभारी मयूरी पाठक, टीम संयोजक हिमांशु तिवारी, राहुल सिंह की उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी को मिट्टी की जैव विविधता की रक्षा करने की शपथ भी दिलाई गई।


विद्यालय प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि मृदा जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में मिट्टी कहते हैं, हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होती है। मिट्टी के महत्व को याद रखने और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने कहा कि विश्व मृदा दिवस का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, कृषि के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के शमन, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास के लिए मिट्टी के महत्व के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। प्रत्येक वर्ष 5 दिसम्बर को विश्व मृदा दिवस के रूप में मनाया जाता है और उसकी एक थीम होती है। इस वर्ष की थीम मिट्टी और पानी, जीवन का एक स्रोत हैं। इस थीम के अनुसार हमें उन उपायों को अपनाना चाहिये जिससे कि मिट्टी को जीवित रखा जा सके और उनकी उपजाऊ शक्ति बनी रहे। इस दौरान विद्यालय शिक्षक संजू प्रजापति, राखी तिवारी, राजेश रैदास, विद्यालय विद्यार्थी आनंद मिश्रा, रघु सिंह, शेख इरफान, दीपा यादव, रजनी सिंह, अमित सिंह, शैलेन्द्र झरिया, शैलेंद्र कुमार बसोर व विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Also Read
View All

अगली खबर