उमरिया

स्वास्थ्य केन्द्रों में लटक रहे ताले

अवैध कॉलोनियों की जानकारी एकत्र कर बनेगी कार्य योजना

2 min read
Apr 12, 2018
Locks hanging in health centers

उमरिया/घुनघुटी. आसपास के क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्र अस्पतालों में कई महीनों से लटका हुआ है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र चांदपुर, बड़ी. तुम्मी, छोटी तुम्मीं, कांचोदर, मालाचुआ व तिमनी के स्वास्थ्य केन्द्रों में ताला लटका पाया गया। ग्रामीणों ने बताया है कि उन्हे मरीज को लेकर बीस किलोमीटर दूरी का रास्ता तय करना पड़ रहा है। जिससे उन्हे काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता रहा है। वही कई दिनों से यहां शासकीय कर्मचारी नहीं होने के कारण स्वास्थ्य केंद्रों में ताला झूल रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे है। परेशान जोकि छोटी तुम्मी से शहडोल बीस किलोमीटर के अंतर्गत काफी ग्रामवासियों को स्वास्थ्य केंद्र न खुलने से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शासन एवं प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द यहां स्वास्थ्य केंद्रों में लगे तालों को खुलवाया जाए और वहां चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहे।
उमरिया. जिले में अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण के संबंध में समस्त नगरपालिका अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर कार्य योजना बनाने के निर्देश कलेक्टर माल सिंह ने दिये हैं, जिससे कि कॉलोनियों का नियमितिकरण कर उन्हें आवश्यक आधारभूत सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होने बताया कि अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण का कार्य व्यवहारिक दृष्टिकोण के साथ किया जाकर 15 अगस्त तक पूर्ण किया जाना है। वैधानिक प्रक्रिया द्वारा अवैध कॉलोनियों को नियमित करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा। पूर्व में 31 दिसम्बर, 2012 की अवधि तक स्थापित अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण किया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 31 दिसम्बर 2016 तक की कॉलोनियों के लिये कर दिया गया है। विकास व्यय में रहवासी अंशदान को घटाकर 20 प्रतिशत किया गया है। शेष राशि संबंधित निकाय द्वारा वहन की जायेगी। सांसद और विधायक निधि का भी उपयोग हो सकेगा। रहवासियों को बिजली, पानी, सीवेज जैसी जन सुविधाएं सामान्य वैध कॉलोनियों की भांति सर्विस प्रभार पर मिलेंगी कार्य योजना बनाने के निर्देश कलेक्टर माल सिंह ने दिये हैं।

ये भी पढ़ें

बाल विवाह करने पर दो वर्ष कारावास एवं एक लाख रुपए का होगा जुर्माना
Published on:
12 Apr 2018 05:45 pm
Also Read
View All