उमरिया

जनचेतना, संरक्षण और सतत विकास का संगम है पत्रिका हरित प्रदेश अभियान

सभी ने पांच-पांच पौधे लगाने और अगले पांच वर्षों तक नियमित देखभाल करने का लिया संकल्प, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में 51 पौधों का किया रोपण

2 min read
Jul 21, 2025
सभी ने पांच-पांच पौधे लगाने और अगले पांच वर्षों तक नियमित देखभाल करने का लिया संकल्प, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में 51 पौधों का किया रोपण

जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और घटते हरित क्षेत्र जैसे पर्यावरणीय संकटों के समाधान की दिशा में पत्रिका समूह द्वारा शुरू किया गया हरित प्रदेश अभियान रविवार को उमरिया की पावन धरती में आरंभ हुआ। यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं, बल्कि जनचेतना, संरक्षण और सतत विकास का संगम है। शुभारंभ अवसर पर शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उमरिया के पीछे स्थित छात्रावास क्षेत्र में 51 फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। इसमें समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।


सभी प्रतिभागियों को कम से कम पांच पौधे लगाने और पांच वर्षों तक उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया। यह संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति अपने हिस्से की हरियाली खुद गढ़े। उमरिया डीएसपी डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा पत्रिका केवल समाचारों की दुनिया तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को आत्मसात करता है। जल, जंगल और जमीन के लिए ऐसा अभियान आज की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि मोबाइल और सोशल मीडिया से थोड़ा समय निकालकर प्रकृति से जुड़ें।


थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने कहा कि हमारे जीवन में पौधों की भूमिका केवल ऑक्सीजन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से भी हमें जोड़ते हैं। विद्यालय प्राचार्य ए.के शुक्ला ने कहा कि पत्रिका वर्षों से हरित प्रदेश की मुहिम चला रही है, जो वास्तव में अनुकरणीय है। प्रकृति के बिना हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी हमें संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने पिछले वर्षों में पत्रिका द्वारा चलाए गए पर्यावरणीय अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान को जनांदोलन बनाना होगा। इस दौरान आम, नीम, अमरूद, शीशम, गुलमोहर, करंज, जामुन, अर्जुन आदि के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जो पौधे रोपे गए, उनमें औषधीय, फलदार और छायादार वृक्ष शामिल थे। ऐसे पौधों का चयन विशेष रूप से किया गया, ताकि इनसे भविष्य में न केवल पर्यावरण लाभ हो, बल्कि स्थानीय पारिस्थितिकी को भी मजबूती मिले। इस कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था युवा टीम उमरिया की सक्रिय भूमिका रही।

पत्रिका हमेशा समाजसेवी दृष्टिकोण से काम करता आया है। जल स्रोतों के संरक्षण, जनजागरण, पौधरोपण जैसे अभियान जिले की धरातल पर सकारात्मक असर छोड़ते हैं। हर नागरिक को प्रकृति के लिए योगदान देना होगा।
शिवनारायण सिंह, बांधवगढ़ विधायक

सुरक्षित परिसर में छात्रों के साथ पौधरोपण किया गया। पत्रिका की पहल सराहनीय है। हर नागरिक में पौधे लगाने व संरक्षित करने की परंपरा बननी चाहिए। जिससे लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता फैले और वातावरण में शुद्धता आए।
डॉ. नागेन्द्र प्रताप सिंह, डीएसपी उमरिया पुलिस

Published on:
21 Jul 2025 03:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर