
उमरिया. कलेक्टर के ध्यान में यह बात लाई गई है कि बैंकर्स ऋण देने में कोताही बरतते हैं। जिससे हितग्राहियों को भटकना पड़ता है और वे अपने कार्य योजना के अनुरूप उद्योग स्थापित करने में असफल रहते है। यदि किसी बैंक के विरूद्ध ऐसी शिकायत मिली तो उनके विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी एवं स्वरोजगार योजना संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे सहित योजना से संबंधित सभी विभागीय अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को निर्देशित किया कि जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को चिन्हित कर उन्हें उक्त योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले क? रोजगार ?? चाहने वाले युवक-युवतियों को विभागीय योजनाओं संबंधी उद्योगों की जानकारी देकर उन्हें इसका लाभ दिलाने संबंधी कार्य करे। बैठक में कृषि, पशु पालन, उद्योग, आदिवासी, अन्त्यावासायी सहित उन विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों का चयन करें तथा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर उन्हें अधिकाधिक लाभ दिलाने का प्रयास कराए। उन्होंने जिले के अधिकारियों को कहा कि यह जिला आदिवासी बाहुल्य है तथा यहां पर उद्योगों की नगण्यता होने के कारण लोग रोजगार से वंचित है। इसलिए छोटे छोटे उद्योग स्थापित कराने के भरसक प्रयास करेें और लोगों को रोजगार से जोडक़र उन्हें शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लाभ दिलाना सुनिश्चित करे। उन्होने कहा कि जिले में धान का उत्पादन प्रचूर मात्रा मे होता है परंतु उसकी मीलिंग कराने का कार्य जिले के बाहर से कराया जाता है। यदि जिले में ही राइस मिल जैसे उद्योग स्थापित करा दिए जाये तो लोगों को रोजगार भी मिलेगा और बाहर नही भेजना पड़ेगा। उन्होने सभी अधिकारियो को निर्देशित किया है कि इन योजनाओं के संचालन में जुट जाए तथा इसमे किसी प्रकार की हीलाहवाली न करे। कलेक्टर ने बैंकर्सो से कहा है कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, उद्यमी योजना, आर्थिक कल्याण योजना, प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य महत्वाकांछी योजनाओं के जो भी लक्ष्य प्राप्त हुये है उसमें विभागों से प्राप्त आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण समय पर कराए ताकि योजना का लाभ हितग्राहियों को समय पर प्राप्त हो सके।