24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Umaria / शयनयानों की सुविधा में कटौती की तैयारी

शयनयानों की सुविधा में कटौती की तैयारी

यात्रियों को स्नेक टेबल व मैग्जिन बॉक्स की सुविधा नहीं मिलेगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उमरिया

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 26 Apr 2018, 5:56 PM IST

Preparations for reduction of sleeper facility

Preparations for reduction of sleeper facility

उमरिया. रेलवे के शयनयानों का किराया बढ़ाने के बावजूद उनमें यात्री सुविधाएं बढ़ाना तो दूर और भी कटौती करने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि रेलवे के बोर्ड के लिये गये निर्णय के अनुसार अब कोच में यात्रियों को स्नेक टेबल व मैग्जिन बॉक्स की सुविधा नहीं मिलेगी। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है।। कोच उत्पादन इकाइयां अब नए कोच में इसे नहीं लगाएगी। वहीं पुराने कोच से चरणबद्ध तरीके से इसे हटाए जाएंगे। इस सुविधा से स्लीपर व एसी दोनों के यात्रियों को वंचित होना पड़ेगा। ज्ञातव्य हो कि 20 अप्रैल को जारी बोर्ड का यह आदेश बिलासपुर जोन के पीसीएमई को जारी किया गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सुविधा तत्काल हटानी है। पुराने कोचों में इन्हें चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। मसलन यदि कोई ट्रेन मेंटेनेंस के लिए डिपो पहुंचती है और यह टूटा हुआ है तो नया नहीं लगाया जाएगा। साथ ही मेंटेनेंस के दौरान धीरे-धीरे टेबल व बाक्स को हटाया जाएगा। बोर्ड का यह चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि इसके पीछे वजह को रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद आगामी दिनों में इसे लेकर कोई बड़ी सुविधा देने की योजना है। वर्तमान में इसके हटने से यात्रियों को परेशानी होगी। सालों पुरानी सुविधा होने के कारण यात्री इसके आदि हो चुके हैं। वहीं मैग्जिन आज भी इस जाली वाले बाक्स में रखी जाती है। हालांकि कुछ ट्रेनों में जानबूझकर यात्रियों को इसका दुरुपयोग करते देखा गया है। लेकिन इनकी संख्या कम है। उचित उपयोग करने वालों की संख्या अधिक है।
इनका कहना है
यह प्रक्रिया रेलवे बोर्ड के निर्णय के अनुसार की जायेगी, अभी आदेश नहीं आए हैं।
अंबिकेश साहू, पीआरओ, बिलासपुर रेल मंडल।

दिव्यांग कर्मचारियों को वृत्तिकर से छूट
उमरिया. राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवा में नियुक्त शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को वृत्तिकर से छूट संबंधी प्रमाण-पत्र जारी करने हेतु कार्यालय प्रमुख को निर्देशित किया है कि वे अपने कार्यालय में कार्यरत द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के दिव्यांग शासकीय सेवकों को वृत्तिकर से छूट संबंधी प्रमाण पत्र जारी करे, जिससे दिव्यांग कर्मचारी को वृत्तिकर से छूट संबंधी प्रमाण पत्र जारी किया जा सके।