उन्नाव

अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा अपराधिक इतिहास वाले सहानुभूति के लिए करवाते हैं खुद पर हमला

Avimukteshwarananda Dharm yuddh: उन्नाव पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि सहानुभूति लेने के लिए लोग खुद पर हमला करवाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री और रेलवे सुरक्षा पर भी बयान दिया।

2 min read
Mar 08, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Avimukteshwarananda Maharaj Unnao Yatra: उन्नाव पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि अपराधिक इतिहास वाले खुद पर हमला कर लोगों की सहानुभूति प्राप्त करना चाहते हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध करानी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने अपने आगामी यात्रा के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी कड़ी टिप्पणी की। कहा कि समाज में असली और नकली साधुओं की पहचान होनी चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की यात्रा बनारस से शुरू होकर जौनपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव पहुंची है। 'गोप्रतिष्ठा धर्म युद्ध' नाम से यह यात्रा शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

उन्नाव में अनुयायियों ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि रेलवे में हुई घटना के समय वह रायबरेली में थे। उन्हें भी पत्रकारों के माध्यम से जानकारी मिली। वह अहिंसा पर विश्वास रखते हैं। पूरी जानकारी मिलने के बाद शंकाएं उठीं। उन्होंने सवाल उठाया कि शौचालय में जाना तो ठीक था, लेकिन घटना को किसी अन्य यात्रियों ने क्यों नहीं देखा? सीसीटीवी फुटेज भी देखना चाहिए। घटना के समय रेलवे पुलिस कहां थी? इसका कोई ना कोई साक्ष्य सामने आना चाहिए। रेलवे की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार से पर्याप्त सुरक्षा देने को कहा।

गोभक्ति की बातें होतीं, बीफ का निर्यात हो रहा है

अविमुक्तेश्वरानंद 'गोप्रतिष्ठा धर्म युद्ध' को लेकर पदयात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि 2012 से अब तक लगभग 18 से 19 लाख गायें कम हो गई हैं। यह चिंता का विषय है। एक तरफ गोभक्ति की बातें करते हैं, दूसरी तरफ बीफ के निर्यात की खबरें सामने आ रही हैं। इस विषय में समाज को जानकारी होनी चाहिए। 11 मार्च को लखनऊ में धर्म युद्ध के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौ माता के लिए धर्म युद्ध की आवश्यकता है। शंकराचार्य के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयाई मौजूद थे।

Also Read
View All

अगली खबर