उन्नाव

एटीएस की बड़ी कार्रवाई: बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी आधार से स्लॉटर हाउस में कर रहा था काम

Bangladeshi arrested with fake Aadhaar card: उन्नाव में एटीएस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक के मोबाइल से बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

2 min read
Feb 26, 2026
फोटो सोर्स- 'X' उन्नाव पुलिस

Bangladeshi arrested: उन्नाव में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिसके माध्यम से वह स्लॉटरहाउस में काम कर रहा था। एटीएस की कार्रवाई से क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गई। स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है। इसके साथ जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। एटीएस की कार्रवाई चर्चा में है। एटीएस अब क्षेत्र में विदेशी नागरिकों की तलाश कर रही है। मामला दही थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

बारिश ने 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा, फरवरी में भी निराशा हाथ लगी, क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मोबाइल से हुआ खुलासा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के दही थाना क्षेत्र अंतर्गत स्लॉटर हाउस एरिया में उस समय हड़कंप मच गया। जब एटीएस ने बांग्लादेशी सैफुल पुत्र फरीदुल आलम निवासी लंबामथ नाइकस्यांगछारी मौजा बंदरबन बांग्लादेश को गिरफ्तार किया, जो करीब 6 वर्ष पहले भारत में अवैध रूप से घुसा था। सैफुल ने बताया कि उसने बेनापोल 24 परगना, पश्चिम बंगाल और खुलना बॉर्डर के रास्ते से भारत में प्रवेश किया था।

पहले मुंबई में काम किया

पूछताछ में जानकारी हुई कि 1 वर्ष पहले मुंबई में रहकर पंखे का रेगुलेटर बनाने का काम किया। वहां से उन्नाव आ गया और स्लॉटर हाउस में नौकरी करने लगा। एटीएस की छापामारी की खबर मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके पहले भी विदेशी नागरिकों को लेकर स्लॉटर हाउस चर्चा में आ चुका है। एटीएस को सूचना मिली थी कि औद्योगिक क्षेत्र में संचालित स्लॉटर हाउस में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे हैं।

दही थाना क्षेत्र का शिवनगर चर्चा में

सैफुल दही थाना क्षेत्र के शिव नगर में किराए के मकान में रह रहे हैं। बीते 25 फरवरी की रात को दही थाना क्षेत्र के शिवनगर मोड़ से सैफुल को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से मोबाइल फोन और जाली भारतीय आधार कार्ड भी मिला है। आधार कार्ड में उम्र 29 साल और विशाल धर्म कांटा का पता लिखा है। मोबाइल की जांच में साइकिल के पिता फरीदुल आलम, मां खदीजा बेगम और फातिमा बेगम की तस्वीरें मिलीं, जिनकी पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई।

संगत धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

लखनऊ यूनिट के प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह की तहरीर पर दही थाना में बीएनएस की धारा 318 (4), 337, 340 और आप्रवासन विदेशी अधिनियम 2017 की धारा 21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस जुड़े हुए नेटवर्कों को तलाश रही है। दही थाना प्रभारी ने बताया कि सैफुल को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अब उससे जुड़े नेटवर्क को भी तलाशा जा रहा है। अन्य विदेशी नागरिकों की भी खोज की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर