उन्नाव

एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई: महिला लेखपाल को 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Big action by Anti Corruption उन्नाव में एंटी करप्शन टीम ने महिला लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिला प्रशासन ने भी महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2025
फोटो सोर्स- 'X' उन्नाव वीडियो ग्रैब

Big action by Anti Corruption उन्नाव में एंटी करप्शन टीम में महिला लेखपाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम महिला को अपने साथ स्थानीय थाना ले गई है। जहां उससे पूछताछ की गई। ‌इधर प्रशासन ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। महिला लेखपाल ने असंक्रमण भूमि को संक्रमणीय भूमि बनाने में परिवर्तन करने के लिए किसान से 75 हजार रुपए की मांग की थी। किसान ने एंटी करप्शन टीम को जानकारी दी। इसके बाद लखनऊ की एंटी करप्शन टीम में जाल बिछाकर महिला लेखपाल को गिरफ्तार रंगे हाथ पकड़ा। ‌मामला पुरवा तहसील का है।

ये भी पढ़ें

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: माधव जी तिवारी भेजे गए कानपुर, 29 शिक्षा अधिकारियों का तबादला

पुरवा तहसील का मामला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की पुरवा तहसील की महिला लेखपाल ममता प्रजापति चर्चा में है। जिसकी तैनाती पूर्व तहसील के अकोहरी ग्राम सभा में है। उन्होंने एक किसान से असंक्रमण भूमि को संक्रमणीय भूमि बनाने में परिवर्तन करने के लिए 75 हजार रुपए की मांग की। 50 हजार रुपए में बातचीत फाइनल हुई। इस संबंध में किसान ने एंटी करप्शन कार्यालय लखनऊ में शिकायत की।

टीम अपने साथ ले गई

एंटी करप्शन टीम ने महिला लेखपाल ममता प्रजापति को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और पूर्व नियोजित योजना के अनुसार किसान के माध्यम से लेखपाल तक रुपए भेजें गए। रुपए लेते महिला लेखपाल को एंटी करप्शन टीम में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल की गिरफ्तारी से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम लेखपाल को स्थानीय थाना मौरावां ले गई। प्रशासन में महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया है। ‌

Also Read
View All